TATA : रतन टाटा को भारत रत्न देने की महाराष्ट्र कैबिनेट ने की मांग, प्रस्ताव किया पास

डिजीटल डेस्क : TATAरतन टाटा को भारत रत्न देने की महाराष्ट्र कैबिनेट ने की मांग, प्रस्ताव किया पास। दिवगंत मशहूर उद्योपति रतन टाटा को भारत रत्न देने की मांग संबंधी महाराष्ट्र कैबिनेट ने गुरूवार एक प्रस्ताव पास किया है।

प्रस्ताव पारित करने से पहले रतन टाटा को श्रद्धांजलि दी गई और उसके बाद प्रस्ताव पास किया गया। महाराष्ट्र सरकार अब इस प्रस्ताव को केंद्र सरकार को भेजेगी।

इससे पहले शिंदे गुट के नेता राहुल कनाल ने इसकी मांग करते हुए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को पत्र लिखा था।

महाराष्ट्र में राजकीय शोक घोषित, राजकीय सम्मान से होगी अंतिम विदाई

महाराष्ट्र में शिंदे गुट के नेता राहुल कनाल ने मांग की थी कि भारत रत्न के लिए महाराष्ट्र सरकार रतन टाटा का नाम प्रस्तावित करे। उनके लिए यही सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

इसी क्रम में महाराष्ट्र सरकार ने रतन टाटा को श्रद्धांजलि देने के लिए गुरुवार को राज्य में एक दिन के शोक की घोषणा की। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि कि महाराष्ट्र में सरकारी कार्यालयों पर राष्ट्र ध्वज 10 अक्टूबर को शोक के प्रतीक के रूप में आधा झुका रहेगा।

बता दें कि मशहूर उद्योगपति रतन टाटा का बीते बुधवार रात को निधन हो गया। मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में 86 साल की उम्र में उन्होंने अंतिम सांस ली थी। आज वर्ली के पारसी श्मशान घाट में उनका अंतिम संस्कार किया जा रहा है।

राजकीय सम्मान के साथ उन्हें अंतिम विदाई देने की तैयारी की गई है। फिलहाल उनके पार्थिव शरीर को मुंबई के नरीमन प्वाइंट स्थित राष्ट्रीय प्रदर्शन कला केंद्र में रखा गया है। शाम 4 बजे उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

दिवंगत रतन टाटा को भारत रत्न दिए जाने की मांग का प्रस्ताव पारित करती महाराष्ट्र कैबिनेट
दिवंगत रतन टाटा को भारत रत्न दिए जाने की मांग का प्रस्ताव पारित करती महाराष्ट्र कैबिनेट

रतन टाटा के निधन के बाद जमशेदपुर में  छाई मायूसी, यहीं से शुरू हुआ था करियर

रतन टाटा के निधन की खबर से झारखंड के शहर जमशेदपुर में मायूसी छा गई। लोग एक दूसरे से खबर की पुष्टि करते रहे। शहर में नवरात्र पर बनाए गए पूजा पंडालों और मेले में मौजूद लोगों की भीड़ मायूस होकर घरों को वापस लौट गई।

रतन टाटा ने जमशेदपुर से अपने करियर की शुरुआत की थी। शारदीय नवरात्र के मौके पर झारखंड का जमशेदपुर शहर नवरात्र के जश्न में डूबा हुआ था। जगह-जगह सजे रोशनी से दुर्गा पंडालों में भक्तों की भीड़ उमड़ी हुई थी। माता के भजनों से वातावरण भक्तिमय बना हुआ था। पंडालों में लोगों की भीड़ के आने-जाने का सिलसिला जारी था।

इसी बीच रात करीब साढ़े 11 बजे देश के मशहूर उद्योगपति रतन टाटा के निधन की खबर ने शहर की रौनक को उड़ा दिया। खबर फैलते ही शहर में बने दुर्गा पंडालों की लाईटें बंद कर दी गईं। भक्तों की भीड़ भी छंटने लगी। शहर के जो लोग सो चुके थे वह जाग गए। अचानक से पूरे शहर का माहौल बदल गया।

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!