CM नीतीश पहुंचे विजय सिन्हा के आवास, की मां दुर्गा की पूजा अर्चना

पटना : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज यानी गुरुवार को बिहार के डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा के तीन स्ट्रैंड रोड स्थित आवास पर शारदीय नवरात्र के अवसर पर आयोजित महाआरती एवं जागरण कार्यक्रम में मां दुर्गा की आरती एवं पूजा अर्चना की। इस कार्यक्रम में राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर, बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, मंत्री विजय कुमार चौधरी, केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी, सिक्किम के पूर्व राज्यपाल गंगा प्रसाद बीजेपी के एमएलसी डॉ. संजय मयूख और बीजेपी के नेता ऋतुराज सिन्हा सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण एवं गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।

बांस घाट स्थित काली मंदिर पहुंचे सीएम नीतीश

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बांस घाट स्थित काली मंदिर पहुंचे। बतातें चले कि डाकबंगला चौराहा पर पंडाल में पूजा अर्चना करने के बाद बंगाली अखाड़ा स्थित बांस घाट स्थित काली मंदिर में पूजा पाठ किया। सीएम नीतीश के साथ मंत्री विजय कुमार चौधरी भी मौजूद थे।

Nitish Vijay 1 22Scope News
बांस घाट स्थित काली मंदिर पहुंचे सीएम नीतीश

विजय सिन्हा के देवी जागरण के कार्यक्रम में राज्यपाल ने लिया भाग

महाष्टमी के अवसर पर आज उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा के सरकारी आवास तीन स्ट्रैण्ड रोड में महाआरती, फलाहार प्रसाद एवं देवी जागरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर द्वारा दीप प्रज्जवलित कर इस कार्यक्रम की शुरुआत की गई। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा माता की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित किया गया तथा आरती की गई। इस कार्यक्रम में मंत्री नितीन नवीन, संगठन महामंत्री भीखू भाई दलसानिया सहित अन्य गणमान्य अतिथियों द्वारा माता की संध्या आरती की गई।

बिहार भाजपा प्रदेश के कला संस्कृति प्रकोष्ट के प्रदेश संयोजक वरुण सिंह के नेतृत्व में विभिन्न कलाकारों द्वारा माता की झांकी व भजन संगीत की प्रस्तुतियों को भी उपस्थित अतिथियों ने सराहा। कार्यक्रम में विधायकों, विधान पार्षदों, पूर्व विधायकों और बिहार प्रदेश भाजपा के पदाधिकारियों समेत कार्यकर्ताओं की भी उपस्थिति रही।

Nitish Vijay 2 22Scope News
विजय सिन्हा के देवी जागरण के कार्यक्रम में राज्यपाल ने लिया भाग

यह भी पढ़े : सभी राज्य वासियों पर बनी रहे सुख, शांति और समृद्धि, जिम्मेदार नागरिक की तरह मनाएं पर्व – नितिन नवीन

यह भी देखें :

चंदन कुमार तिवारी और महीप राज की रिपोर्ट

Jamshedpur Canara Bank Robbery: जमशेदपुर में Canara Bank डकैती, 42 लाख...

Jamshedpur Canara Bank Robbery: झारखंड के जमशेदपुर में गुरुवार की सुबह हथियारबंद अपराधियों ने बैंक डकैती की बड़ी वारदात को अंजाम दिया। गोलमुरी थाना...

Bihar Agriculture Statistics Training: दक्षिण और उत्तर बिहार के पदाधिकारियों को...

Bihar Agriculture Statistics Training, पटना: बिहार में कृषि क्षेत्र से जुड़े आंकड़ों को अधिक विश्वसनीय, गुणवत्तापूर्ण और उपयोगी बनाने की दिशा में राज्य सरकार...

Bihar NSD Campus: बिहार के रंगमंच को नई उड़ान दे सकता...

Bihar NSD Campus: बिहार की सांस्कृतिक पहचान उसकी लोकपरंपराओं, लोकगीतों, कथाओं और जीवंत सामाजिक अभिव्यक्तियों से निर्मित हुई है। यहाँ कला केवल मनोरंजन का...