Advertisment

सभी राज्य वासियों पर बनी रहे सुख, शांति और समृद्धि, जिम्मेदार नागरिक की तरह मनाएं पर्व – नितिन नवीन

पटना : बिहार के नगर विकास एवं आवास मंत्री नितिन नवीन द्वारा पटना के डाकबंगला स्थित दुर्गा पूजा पंडाल पहुंचकर पूजा अर्चना किया गया। इस दौरान उन्होंने पूजा समिति द्वारा किए गए व्यवस्थाओं का जायजा भी लिया। साथ ही भक्तों को माता के दर्शन में कोई असुविधा ना हो इसके लिए आवश्यक निर्देश भी दिए।

वहीं, पूजा अर्चना करने के बाद मंत्री नितिन नवीन ने कहा कि इस बार का दुर्गा पूजा बेहद खास होने वाला है। हमलोग चाहते है कि इस साल दुर्गा पूजा के दौरान लोगों के बीच भक्ति भावना के साथ-साथ स्वच्छता की भी भावना स्वयं रूप से जागरूक हो। लोग जिस तरह मां दुर्गा को अपने घर बुलाने के लिए स्वंय घर की साफ-सफाई करते है ताकि उन पर मां की कृपा बनी रहे, ठीक उसी तरह हम चाहते ही कि बिहारवासी शहर को भी स्वच्छ रखे ताकि हमारे राज्य पर भी माता की कृपा बनी रहे। मैं तमाम बिहार वासियों के लिए कमाना करता हूं कि सभी पर मां दुर्गा की कृपा बनी रहे और भाईचारगी और मजबूत हो। साथ ही राज्य की सुख, शांति और समृद्धि बनी रहे।

यह भी देखें :

मंत्रीने कहा कि मां दुर्गा ने विभिन्न रूप धारण कर आसुरी शक्तियों का नाश किया है। हर साल हम दुर्गोत्सव कर शक्ति की अनुभूति प्राप्त करते हैं। ऐसे में मेरी भी यहीं कामना है कि हमारा राज्य सकरात्मक उर्जाओं से पूर्ण रहे। साथ ही मां दुर्गा सभी पर अपनी कृपा बरसाएं और सभी को आत्मशक्ति दें। साथ ही मेरा सभी से आग्रह है कि आप सभी जिम्मेदार नागरिक की तरह पर्व मनाएं।

यह भी पढ़े : मां भद्रकाली के दरबार में सम्राट, राज्य की समृद्धि के लिए की पूजा अर्चना

Ranchi Crime: पंडरा और जगन्नाथपुर में महिलाओं से Gold Chain Snatching,...

रांची के पंडरा और जगन्नाथपुर इलाके में महिलाओं से सोने की चेन छिनतई की दो घटनाएं सामने आईं। बाइक सवार बदमाश वारदात के बाद...

JPSC Scam Update: सीआईडी की 18 ठिकानों पर बड़ी Raid, OMR...

झारखंड में JPSC परीक्षा अनियमितता मामले में सीआईडी ने रांची समेत पांच जिलों के 18 ठिकानों पर छापेमारी की। OMR शीट, लैपटॉप, मोबाइल और...

Koderma Raid: आतंकी Content शेयर करने के आरोप में छह हिरासत...

कोडरमा के सतगावां थाना क्षेत्र में पुलिस और जांच एजेंसियों की संयुक्त कार्रवाई। सोशल मीडिया पर कथित आतंकी सामग्री साझा करने के मामले में...