विधायक ढुल्लू महतो और पूर्व खिलाड़ी अजय सिंह ने किया मैत्री मैच का आयोजन

बोकारो : बच्चों में छुपे खेल प्रतिभा को निखारने के उद्देश्य से पूर्व अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल खिलाड़ी अजय सिंह और बाघमारा विधायक ढुल्लू महतो ने अनूठी पहल की है। ट्रेनी होस्टल के मैदान में मैत्री फुटबॉल मैच का आयोजन किया। इस आयोजन के पीछे एक मात्र उद्देश्य है बच्चों को घरों से निकलकर मैदान तक लाना। पूर्व खिलाड़ी अजय सिंह का मानना है आप फिट है तो हिट है। आज कोरोना काल मे फिट रहना जहां आवश्यक है वहीं आपके फिट रहने से संक्रमण का खतरा भी कम हो जाता है। साथ ही उन्होंने आज बच्चों के परिजनों को आह्वान करते हुए कहा कि बच्चों को मैदान में भेजने की परंपरा फिर शुरू करें, आज अधिकांश बच्चे मोबाईल की दुनिया में व्यस्त है जो आने वाली पीढ़ी के लिए खतरनाक साबित होगा।

वहीं बाघमारा के भाजपा विधायक ढुल्लू महतो ने कहा कि बच्चों में छिपी प्रतिभा को निखारना ही ऐसे आयोजन का मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि सरकार अगर इस दिशा में पहल करे तो झारखंड से लड़के अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का परचम लहरायेंगे। विधायक और अजय सिंह की टीम ने मैत्री मैच खेलकर बच्चों में खेल भावना जागृत करने का भी प्रयास किया।

Saffrn

Trending News

बंगाल, असम व पुडुचेरी में अभूतपूर्व विजय पर बिहार BJP प्रदेश...

‎पटना : पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी विधानसभा चुनाव में भाजपा और एनडीए की अभूतपूर्व और ऐतिहासिक जीत के बाद बिहार भाजपा प्रदेश कार्यालय...

DM के जनसुनवाई कार्यक्रम में 50 मामलों की हुई सुनवाई

बेतिया : बेतिया जिला मुख्यालय स्थित समाहरणालय में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में आज जिलाधिकारी तरनजोत सिंह ने एक-एक कर सभी फरियादियों की शिकायतें सुनीं...

विक्रमशिला सेतु क्षतिग्रस्त : प्रशासन अलर्ट, फ्री नाव सेवा शुरू, सुबह-शाम...

भागलपुर : भागलपुर जिले के लाइफलाइन माने जाने वाले विक्रमशिला सेतु के पिलर संख्या- 133 के पास सड़क का स्लैब देर रात अचानक टूटकर...

West Bengal Election Result 2026: Mamata Banerjee Appeal, काउंटिंग सेंटर न...

पश्चिम बंगाल चुनाव 2026 के मतगणना रुझानों के बीच ममता बनर्जी ने कार्यकर्ताओं से काउंटिंग सेंटर न छोड़ने की अपील की, गड़बड़ी के आरोप...

मिट्टी जांच में बिहार अग्रणी, विगत 2 वित्तीय वर्षों में 8...

पटना : मिट्टी जांच में राज्य ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। कृषि विभाग के ताजा आंकड़ों के अनुसार, विगत दो वित्तीय वर्षों में...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img