बाघमारा में सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन

बाघमारा : दो पंचायत बगदाहा और कुमारजोरी में आपके अधिकार आपकी सरकार आपके द्वार योजना के तहत कार्यक्रम आयोजित किये गए. बगदाहा में स्थानीय जिप सदस्य प्रतिनिधि पवन महतो सहित कई गणमान्य उपस्थित रहे. वहीं कुमारजोरी पँचायत में बाघमारा बीडीओ सुनील कुमार प्रजापति और प्रखण्ड प्रधान मिनाक्षी रानी गुड़िया मौजूद रही.

कार्यक्रम के माध्यम से ग्रामीणों को कई लाभकारी योजनाओं की जानकारी दी गयी. साथ ही कार्यक्रम में कई काउंटर के माध्यम से ग्रामीणों की समस्याओं से सम्बंधित आवेदन लिए गए. इन आवेदनों में आवास योजना, आधार संबंधी सुधार, पेंशन योजना सहित कई महत्वाकांक्षी योजनाओं के आवेदकों की भी बड़ी संख्या देंखने को मिली.

आयोजन के दौरान कोविड टीकाकरण भी किया जा रहा है. साथ ही स्वास्थ्य संबंधी समस्याओ से जुड़े दवाईओ का भी वितरण किया गया है. सभी मौजूद सुविधाओं का बीडीओ और प्रखण्ड प्रमुख ने मुआयना भी किया. कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बाघमारा बीडीओ ने कहा कि यह कार्यक्रम शिविर के रूप में 16 नवम्बर से 28 दिसम्बर तक किया जा रहा है, जिसमे स्थानीय ग्रामीणों योजनाओं का सीधा लाभ उठा सकते हैं.

इस दौरान दिव्यांग पेंशन योजना संबंधी कई मामले आये, जिसपर प्रखण्ड प्रधान मिनाक्षी रानी गुड़िया ने डीसी से मिलकर समुचित तरीके से निष्पादित करने की बात कही.

रिपोर्ट :  सुरजदेव मांझी

सरकार आपकी द्वार कार्यक्रम में बांटे गए कम्बल और डस्टबिन

Jharkhand 108 Ambulance Strike: झारखंड में एंबुलेंस कर्मचारियों की हड़ताल टली,...

 झारखंड में 108 एंबुलेंस कर्मचारियों की 21 अक्टूबर से प्रस्तावित हड़ताल टल गई है। मांगें पूरी नहीं होने पर 26 अक्टूबर से आंदोलन शुरू...

Jharkhand Weather Update: झारखंड में सुहाना रहेगा मौसम, सुबह धुंध और...

झारखंड में 21 अक्टूबर को मौसम शुष्क और सुहाना रहने का अनुमान है। रांची में तापमान 30 डिग्री तक पहुंच सकता है, जबकि छठ...

Munger Crime News: सीआरपीएफ जवान के बंद घर में 20 लाख...

Munger Crime News: जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र की आईटीसी कॉलोनी में चोरों ने एक सीआरपीएफ जवान के बंद आवास को निशाना बनाया। चोर...