चैनपुर में ‘आपकी सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम में लोगों ने जमा किए आवेदन

चैनपुर. प्रखंड क्षेत्र के कातिंग पंचायत में ‘आपकी सरकार आपके द्वार‘ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें प्रखंड प्रशासन द्वारा सभी विभागों के स्टॉल लगाए गए, जहां लोगों ने सरकारी योजनाओं का लाभ पाने के लिए अपना आवेदन जमा किए।

चैनपुर में ‘आपकी सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम

शिविर में स्वास्थ्य विभाग, मनरेगा, बिजली विभाग, पशुपालन विभाग, सर्वजन पेंशन योजना, मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना, अबुआ आवास, बाल विकास, आपूर्ति विभाग, कृषि विभाग, सावित्रीबाई फुले योजना, किशोरी समृद्धि योजना एवं चैनपुर थाना के द्वारा स्टॉल लगाकर सभी ग्रामीणों की समस्या को सुनते हुए उनका आवेदन लिया गया।

मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी यादव बैठा ने उपस्थित ग्रामीणों को अपने संबोधन में कहा कि आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना है, जिसमें आप अपने ही गांव घर में लगे शिविर में आकर सरकारी योजनाओं का लाभ उठा सकते हैं। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि आप सभी लोग अपने अपने पंचायत में लगने वाले शिविर में जाकर सरकार द्वारा चलाए जा रहे लाभकारी योजना से संबंधित दस्तावेज के साथ अपना आवेदन दें।

वहीं चैनपुर जिप सदस्य मेरी लकड़ा ने कहा कि हमारे राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की सोच है कि अंतिम पंक्त में खड़े व्यक्ति भी विकास योजना से नहीं छुटे, जिसके लिए सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का पंचायत स्तर पर आयोजन किया जा रहा है। आप यहां पर आकर स्वास्थ्य जांच से लेकर जाति, आय, आवासीय सहित अबुआ आवास, पेंशन सहित अन्य प्रकार की योजनाओं का लाभ उठा सकते हैं।

 सुंदरम केशरी की रिपोर्ट

PM Surya Ghar Yojana Bihar: छत पर सोलर पैनल लगवाकर उमा...

PM Surya Ghar Yojana Bihar: घर की छत पर सोलर पैनल लगवाकर बिजली बिल में बचत करना अब कई परिवारों के लिए उपयोगी विकल्प...

Muzaffarpur Liquor Seizure: चिमनी भट्ठे के तहखाने में शराब का भंडार!...

Muzaffarpur Liquor Seizure: बिहार में शराबबंदी के बावजूद अवैध शराब की बरामदगी के मामले सामने आ रहे हैं। मुजफ्फरपुर जिले के हथौड़ी थाना क्षेत्र...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: महानवमी पर तारापुर के 11 दुर्गा मंदिरों...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने महानवमी के अवसर पर मुंगेर जिले के तारापुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न दुर्गा मंदिरों...