Advertisment

राजीव रंजन ने कहा- जेपी की जयंती पर सियासत के बजाय परिवारवाद पर जवाब दें अखिलेश

पटना : जनता दल यूनाइटेड (JDU) के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने सपा प्रमुख व सांसद अखिलेश प्रसाद यादव पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि उन्हें लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती पर राजनीति के बजाय परिवारवाद पर अपना रुख साफ करना चाहिए। उन्होंने अखिलेश द्वारा यूपी सरकार पर लगाए गए आरोपों और जदयू से एनडीए गठबंधन तोड़ने की नसीहत को बेबुनियाद बताया है।

राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती के मौके पर उन्हें श्रद्धांजलि देने का सवाल सियासी मुद्दा नहीं होना चाहिए। अखिलेश यादव ने आरोप लगाया था कि उन्हें यूपी सरकार द्वारा जयप्रकाश नारायण को श्रद्धांजलि देने से रोका गया, और इसी आधार पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को एनडीए से गठबंधन तोड़ने की सलाह दी।

यह भी देखें :

प्रसाद ने कहा कि अखिलेश यादव ने रात के समय में श्रद्धांजलि देने की कोशिश की, जबकि उन्हें धैर्य रखना चाहिए था। उन्होंने आरोप लगाया कि अखिलेश यादव जेपी को केवल श्रद्धांजलि देने तक सीमित रखना चाहते हैं, जबकि जेपी ने अपने जीवन में परिवारवाद और वंशवाद के खिलाफ संघर्ष किया। जदयू प्रवक्ता ने सपा पर निशाना साधते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी पर पूरे परिवार का कब्जा है, और अखिलेश यादव को इस पर विचार करना चाहिए, न कि जेपी के नाम पर राजनीति करनी चाहिए।राजीव रंजन ने कांग्रेस नेता पवन खेड़ा पर भी टिप्पणी करते हुए कहा कि कांग्रेस के कारण जेपी को कई प्रकार की यातनाएं सहनी पड़ीं, इसलिए उन्हें इस पर बोलने का कोई अधिकार नहीं है। अंत में राजीव ने जोर देते हुए कहा कि जदयू और एनडीए के बीच गठबंधन अटूट है, और वे मजबूती से साथ खड़े हैं।

यह भी पढ़े : अखिलेश यादव की नीतीश कुमार से अपील, ‘भाजपा को समर्थन देने पर करें पुनर्विचार

विवेक रंजन की रिपोर्ट

Shravani Mela 2026 Hotel Guidelines: देवघर में होटल बुक करने वालों...

Shravani Mela 2026 Hotel Guidelines: देवघर ज़िला प्रशासन ने विश्व-प्रसिद्ध श्रावणी मेला 2026 के लिए होटल संचालकों के लिए विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए हैं। 29...

NDA के नेताओं ने एक स्वर में किया जीत का दावा,...

पटना : पटना स्थित भारतीय जनता पार्टी (BJP) प्रदेश कार्यालय में आज बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की संयुक्त प्रेसवार्ता...

बांकीपुर उपचुनाव : सम्मानित मतदताओं के नाम नीतीश कुमार संदेश, की...

पटना : बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और जनता दल यूनाइटेड (JDU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद नीतीश कुमार...