Commercial Advertisment

पत्रकार बुद्धिनाथ झा की निर्मम हत्या के विरोध में पत्रकारों का कैंडल मार्च

दरभंगा : मंगलवार को  दरभंगा के पत्रकारों ने मधुबनी जिला के बेनीपट्टी में हुई पत्रकार बुद्धिनाथ झा की निर्मम हत्या के विरोध में कैंडल मार्च निकाला. सभी पत्रकारों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट का मौन रखा और कैंडल मार्च लहरिया सराय के पोलो मैदान स्थित धरना स्थल से लहरिया सराय टावर तक निकाला.

पत्रकारों ने बिहार सरकार और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी भी की. कार्यक्रम के दौरान सभी पत्रकारों ने कहा कि पुलिस प्रशासन के द्वारा की जा रही लापरवाही के कारण ही पत्रकार अपराधियों के निशाने पर हैं. पत्रकारों सरकार से मांग की है कि मृतक परिवार को आर्थिक मदद और सरकारी नौकरी मुहैया करायी जाए और स्पीडी ट्रायल चला कर अपराधियों को कड़ी सजा दी जाए.

कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ पत्रकार देवेंद्र ठाकुर ने बताया इस तरह के अपराधी गतिविधि बिहार सरकार के आंखों के सामने होती रहती है और बिहार सरकार मौन होकर जघन्य अपराध को देखती है. जिससे अपराधी का मनोबल लगातार बढ़ रहा है और वह इस तरह की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं. पत्रकार रवि झा ने बताया कि इस तरह के जघन्य अपराध को अविलंब सरकार रोके अन्यथा पत्रकार पर हो रहे हमलों को लेकर पत्रकार सड़क पर उतरेंगे और इससे भी जोरदार आंदोलन करेंगे.

रिपोर्ट : रवि झा

अपराध की बढ़ रही घटनाओं को रोकने के लिए एसएसपी ने बनाया ये प्लान

Hemant Soren News: पत्नी कल्पना सोरेन के साथ दिल्ली रवाना हुए...

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पत्नी कल्पना सोरेन के साथ दिल्ली रवाना हुए। रविवार को रामलीला मैदान में इंडिया गठबंधन की 'वोट बचाओ-देश बचाओ'...

JTET 2026: झारखंड में 1 नवंबर को होगी अब तक की...

JTET 2026 परीक्षा 1 नवंबर को झारखंड के 986 केंद्रों पर होगी। 5.65 लाख अभ्यर्थी शामिल होंगे। नकल करने पर 3 साल की जेल...

Ranchi Crime: 96 डिसमिल जमीन का दाखिल-खारिज नहीं होने पर राजस्वकर्मी...

रांची के नामकुम में राजस्वकर्मी लक्ष्मीकांत मुंडा की हत्या का पुलिस ने खुलासा किया है। 96 डिसमिल जमीन का दाखिल-खारिज नहीं होने पर हत्या...