बख्तियारपुर स्टेशन पर शुरू हुआ वंदे भारत ट्रेन का ठहराव, रविशंकर व कौशलेंद्र ने दिखायी हरी झंडी

बख्तियारपुर : पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं पटना साहिब सांसद रविशंकर प्रसाद और नालंदा के सांसद कौशलेंद्र कुमार ने पटना-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस गाड़ी संख्या-22348 का बख्तियारपुर स्टेशन पर ठहराव के शुभारंभ के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में ट्रेन को हरी झंडी दिखा रवाना किया और शुभकामनाएं दी। रविशंकर प्रसाद अपने क्षेत्र की जनता की मांग पर कई ट्रेन का ठहराव पूर्व में भी कराई है।

प्रसाद ने पटना जंक्शन से बख्तियारपुर स्टेशन तक वंदे भारत ट्रेन से यात्रा किया और बख्तियारपुर स्टेशन पर हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। प्रसाद ने बताया कि बख्तियारपुर निवासियों की मांग पर पटना-हावड़ा गाड़ी संख्या-22348 (वंदे भारत एक्सप्रेस) का बख्तियारपुर स्टेशन पर ठहराव आज से शुरू कर दिया गया है। आधुनिकता और आत्मनिर्भरता की प्रतीक ‘वंदे भारत’ एक्सप्रेस ट्रेन के शुभारंभ से क्षेत्रवासियों की आवागमन और अधिक सुगम होगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास, आधुनिक सुविधाओं और विगत 10 वर्ष में रेलवे के आधुनिकरण और यात्रियों की सुविधाओं को बेहतर बनाने के अभूतपूर्व प्रयास ने आम जनमानस को बहुत सहूलियत मिली है।

यह भी देखें :

पटना साहिब लोकसभा के बख्तियारपुर और फतुहा स्टेशन अमृत स्टेशन के अंतर्गत चयनित है। बख्तियारपुर रेलवे स्टेशन पर अनेकों कार्य स्वीकृत है। 5.68 करोड़ से 12 मीटर चौड़ी ऊपरी पुल के निर्माण का कार्य, 13.27 करोड़ की लागत से रेलवे स्टेशन के उन्नयन का कार्य, न्यूनतम आवश्यक सुविधाओं में कमी को दूर करने एवं दिव्यांगजनों के लिए सुविधाओं का 2.55 करोड़ की लागत से कार्य होने वाले है। इसके अलावा बख्तियारपुर रेलवे स्टेशन पर दिव्यांगजनों के लिए प्लेटफार्म बदलने के लिए वर्तमान उपरिपुल में रैंप का प्रावधान जिसकी लागत 1.50 करोड़, बख्तियारपुर रेलवे स्टेशन पर कैमटेक डिजाइन के अनुसार त्वरित पानी की सुविधा का प्रावधान जिसकी लागत 1.25 करोड़ और रेलवे स्टेशन पर जलापूर्ति व्यवस्था के साथ 50 हजार गैलन क्षमता वाले आरसीसी ओएच टैंक का प्रावधान जिसकी लागत 1.02 करोड़ है।

यह भी पढ़े : वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से 6 वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों के शुभारंभ कार्यक्रम में शामिल हुए CM

विवेक रंजन की रिपोर्ट

Jharkhand Government Action: सरकारी काम में लापरवाही पर सख्त सरकार, 312...

Jharkhand Government Action, Ranchi: सरकारी कामकाज में लापरवाही, प्रशासनिक निर्देशों की अनदेखी और अनुशासनहीनता के मामलों को लेकर झारखंड सरकार ने सख्ती बढ़ा दी...

Samrat Choudhary:विश्वेश्वरैया जयंती पर CM सम्राट चौधरी ने किया नमन, राजकीय...

 पटना में भारत रत्न डॉ. मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की जयंती पर राजकीय समारोह हुआ। राज्यपाल और मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कियाSamrat...

Itki Missing Student:इटकी में स्कूल से 10 वर्षीय छात्र लापता, CCTV...

रांची के इटकी में कक्षा पांच का 10 वर्षीय छात्र शेख रेहान 11 सितंबर की शाम स्कूल से लापता हो गया। पुलिस CCTV फुटेज...