Breaking : Baba Siddique Murder में गिरफ्तार शूटरों को 21 तक की पुलिस रिमांड, लॉरेंस बिश्नोई की भूमिका जांच रही मुंबई पुलिस

डिजीटल डेस्क : BreakingBaba Siddique Murder में गिरफ्तार शूटरों  को 21 तक की पुलिस रिमांड, लॉरेंस बिश्नोई की भूमिका जांच रही मुंबई पुलिस। एनसीपी नेता Baba Siddique की बीते शनिवार की रात मुंबई के निर्मल नगर थाना इलाके में हत्या के मामले में गिरफ्तार दोनों आरोपी शूटरों को किला कोर्ट ने 21 अक्टूबर तक के लिए पुलिस रिमांड में भेज दिया है।

इसकी पुष्टि मुंबई पुलिस के क्राइम ब्रांच के डीसी दत्ता नलवाडे ने की। डीसी नलवाडे ने कहा कि इस मामले में पुलिस लॉरेंस बिश्नोई गैंग की भूमिका भी जांच कर रही है। हालांकि कोर्ट में मुंबई पुलिस ने इस मामले में बिश्नोई गैंग का कोई जिक्र नहीं किया था।

शूटरों के पास से मुंबई पुलिस को मिले थे 2 पिस्तौल, 28 कारतूस

मुंबई पुलिस के क्राइम ब्रांच के डीसी दत्ता नलवाडे ने किला कोर्ट की ओर से गिरफ्तार आरोपी शूटरों के लिए जारी आदेश के बाद मीडिया से वार्ता की।

मीडिया से डीसी दत्ता नलवाडे ने कहा,- ‘कल शाम 9 से साढ़े 9 के बीच बाबा सिद्दीकी पर उनके बेटे के ऑफिस के बाहर गोलीबारी की घटना हुई। क्राइम ब्रांच जांच कर रही है… तुरंत दो आरोपियों को हिरासत में लिया गया है।

हर पहलू से जांच की जा रही है… आरोपी के पास से 2 पिस्तौल और 28 राउंड कारतूस बरामद किए गए हैं…. 21 तारीख तक उनकी कस्टडी मिली है…बाबा सिद्दीकी जब अपने बेटे के ऑफिस से बाहर निकले और वे कहीं जा रहे थे तभी फायरिंग की गई।

तीन हमलावर थे। …उनके (बाबा सिद्दीकी के) पास नन कैटेगरीज सुरक्षा थी। तीन लोग उनके सुरक्षा के लिए दिए गए थे। दो आरोपी पकड़े गए हैं और एक फरार है और उसकी तलाश जारी है…इस मामले में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के भूमिका भी जांच की जा रही है।’

मुंबई के डीसी क्राइम रविवार को बाबा सिद्दीकी हत्याकांड के संबंध में अपडेट देते हुए।
मुंबई के डीसी क्राइम रविवार को बाबा सिद्दीकी हत्याकांड के संबंध में अपडेट देते हुए।

किला कोर्ट में बहस के दौरान बोले मुंबई पुलिस के वकील – आरोपी शूटरों के पीछे है कोई इंटरनेशनल हाथ

इससे पहले मुंबई के किला कोर्ट में मुंबई पुलिस की ओर से सरकारी वकील गौतम गायकवाड़ ने आरोपी शूटरों की 14 दिन की पुलिस रिमांड की मांग की। साथ ही दलील दी कि आरोपी के पास से 28 कारतूस मिले थे जिससे इनके नापाक इरादों को समझा जा सकता है। दूसरी ओर, आरोपियों के वकीलों ने सरकारी वकील के दलील को विफल करने की कोशिश की।

सरकारी वकील ने कोर्ट में बताया कि – ‘चूंकि आरोपी शूटरों के पास से 28 जिंदा कारतूस मिले हैं, ऐसे में अब यह पता लगाना है कि क्या दोनों आरोपी इस हत्याकांड के बाद चुप बैठने वाले थे या फिर वे और की भी हत्या के फिराक में थे।

यह जांच अंतरराष्ट्रीय स्तर पर होनी है। हमें जांचने के लिए कई चीजें हैं। राज्य में विधानसभा चुनाव नजदीक आ रहे हैं और इसलिए हम यह जांचना चाहते हैं कि क्या किसी और को भी निशाना बनाया जा रहा है?

 हम यह पता लगाना चाहते हैं कि आरोपियों को बंदूकें कौन मुहैया करा रहा है और  उन्हें फंडिंग कौन कर रहा है?’

Himanshu Singh Murder Case: हिमांशु सिंह हत्याकांड में नया मोड़! करणी...

Himanshu Singh Murder Case: चर्चित हिमांशु सिंह हत्याकांड के बाद, राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राज शेखावत ने रविवार को हरिओम...

SIR 2026 Garhwa BLO Action: पैसे मांगने के आरोप में बीएलओ...

SIR 2026 Garhwa BLO Action: गढ़वा ज़िला प्रशासन ने 'स्पेशल इंटेंसिव स्क्रूटनी प्रोग्राम' (SIR-2026) के दौरान चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए एक...

Jharia Katras More Stone Pelting: झरिया के कतरास मोड़ पर अचानक...

Jharia Katras More Stone Pelting: रविवार देर शाम झरिया थाना क्षेत्र के कतरास मोड़ पर उस समय अफरातफरी मच गई, जब पुलिस की कार्रवाई...