Advertisment

बिहार की 4 सीटों पर होगा Semi-final, जन सुराज भी आजमाएगी किस्मत

पटना: Semi-final – चुनाव आयोग ने बिहार के चार विधानसभा सीट पर उप चुनाव की घोषणा कर दी है। इन सभी सीटों पर 13 नवंबर को मतदान होगा जबकि रिजल्ट 23 नवंबर को आएगा। चुनाव आयोग ने झारखंड और महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के साथ ही बिहार समेत 15 राज्यों के 48 विधानसभा सीट और दो लोकसभा सीट पर उपचुनाव की घोषणा की है। बिहार के तरारी, रामगढ, इमामगंज और बेलागंज सीट पर उपचुनाव होगा। यह सभी सीट लोकसभा चुनाव के दौरान विधायक के सांसद बनने के बाद खाली हो गया था जिस पर अब चुनाव आयोग ने उप चुनाव की घोषणा की है। इन विधानसभा क्षेत्र के मतदाता एक वर्ष के लिए नया विधायक चुनेंगे।

 Semi-final – 18 अक्टूबर को अधिसूचना, 13 नवंबर को मतदान

चुनाव आयोग के द्वारा जारी सूचना के अनुसार बिहार के सभी चार सीटों पर उप चुनाव के लिए 18 अक्टूबर को अधिसूचना जारी होगी और 25 अक्टूबर तक नामांकन किया जा सकेगा। नामांकन परचा की जाँच 28 अक्टूबर तक की जाएगी जबकि प्रत्याशी अपना नामांकन 30 अक्टूबर तक वापस ले सकेंगे। 13 नवंबर को मतदान होगा और 23 नवंबर को मतगणना की जाएगी। चुनावी कार्यक्रम 25 नवंबर से पहले पूर्ण कर ली जाएगी। उप चुनाव की घोषणा के साथ ही मंगलवार से ही आदर्श आचार संहिता लागू हो गया है।

 Semi-final – भाजपा-जदयू-राजद के साथ ही जन सुराज भी उतरेगी मैदान में

 Semi-final उप चुनाव में मुख्य रूप से एनडीए और इंडिया गठबंधन के दलों के साथ हाल ही में बनी नई पार्टी जन सुराज भी चुनावी मैदान में उतरेगी। जन सुराज सभी चार सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेगी और सभी सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी। दो अक्टूबर को पार्टी की घोषणा के साथ ही प्रशांत किशोर ने घोषणा की थी कि 2025 विधानसभा चुनाव से पहले वे 2024 के उपचुनाव में अपने उम्मीदवार उतारेंगे और जनता को बदलाव के लिए प्रेरित करेंगे।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-   SCO की बैठक में भाग लेने विदेश मंत्री एस जयशंकर जा रहे हैं पाकिस्तान, आया ये रिएक्शन…

 

Jamshedpur FC ISL Exit: झारखंड के फुटबॉल फैंस को बड़ा झटका,...

Jamshedpur FC ISL Exit: झारखंड की प्रमुख फुटबॉल टीम, जमशेदपुर FC ने इंडियन सुपर लीग (ISL) को लेकर एक बड़ा फ़ैसला लिया है। क्लब ने...

Jharkhand Doctors Transfer 2026: झारखंड में डॉक्टरों का मेगा ट्रांसफर, 72...

Jharkhand Doctors Transfer 2026: झारखंड सरकार के स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा और परिवार कल्याण विभाग ने राज्य की स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए बड़े...

Joba Majhi Nitin Gadkari Meeting: सांसद जोबा माझी ने नितिन गडकरी...

Joba Majhi Nitin Gadkari Meeting: सिंहभूम की सांसद जोबा माझी ने शुक्रवार को नई दिल्ली में केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से...