Big Breaking : अर्जुन मुंडा बोले – चुनाव घोषणा के साथ हेमंत सरकार की उल्टी गिनती शुरू

डिजीटल डेस्क : Big Breaking – अर्जुन मुंडा बोले – चुनाव घोषणा के साथ हेमंत सरकार की उल्टी गिनती शुरू। केंद्रीय चुनाव आयोग की ओर से झारखंड विधानसभा चुनाव का कार्यक्रम घोषित होते ही दिल्ली में झारखंड भाजपा के नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने अहम बयान दिया है।

अर्जुन मुंडा ने करीब ढाई मिनट के अपने इस बयान में झारखंड के मौजूदा जेएमएम-कांग्रेस गठबंधन सरकार के टाइम पूरे होने की बात निचोड़ रूप में कही। झारखंड के मौजूदा हेमंत सोरेन की सरकार पर अर्जुन मुंडा बोले- ‘अब इसकी उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है’।

Big Breaking : चुनाव घोषित होते ही अर्जुन मुंडा का हेमंत सरकार पर करारा हमला

दिल्ली में भाजपा नेता अर्जुन मुंडा ने मंगलवार को झारखंड विधानसभा चुनाव की घोषणा होते ही राज्य की मौजूदा सरकार पर दनादन हमला बोलते नजर आए।

Big Breaking : अर्जुन मुंडा बोले – ‘देखिए, आज चुनाव आयोग ने तिथि घोषणा की है। तिथि घोषणा के उपरांत से ही वर्तमान सरकार की काउंट डाउन शुरू हो गई है। वर्तमान सरकार हर मौके पर विफल हो चुकी है। युवा ठगे गए हैं।

…और राज्य में विकास कार्य बाधित है। आम आदमी त्रस्त है। जमीन के कारोबार और जमीन के दलाली में सरकार के लोग भारी मात्रा में आम जनता के जमीनों को लूटने का काम कर रहे हैं।

…ऐसे घुसपैठियों को संरक्षण दिया जा रहा है जिससे आने वाले दिनों में राज्य के वासियों को एक बड़ा संकट का सामना करना पड़ेगा।

इस तरह के नकारात्मक राजनीति के बल पर सरकार पुन: कैसे बने, इसका हथकंडा वर्तमान सरकार अपना रही है। इसका अब समय आ गया है, चुनाव घोषणा के बाद अब ये सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो गई है’।

झारखंड विधानसभा चुनाव कार्यक्रम घोषित होने पर मीडिया से दिल्ली में वार्ता करते भाजपा नेता अर्जुन मुंडा।
Big Breaking : झारखंड विधानसभा चुनाव कार्यक्रम घोषित होने पर मीडिया से दिल्ली में वार्ता करते भाजपा नेता अर्जुन मुंडा।

अर्जुन मुंडा बोले – मंईयां सम्मान घोषणा, महिलाओं का सम्मान नहीं बल्कि है एक चुनावी घोषणा

पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा यहीं नहीं रुके। उन्होंने दिल्ली में मीडिया से झारखंड विधानसभा चुनाव के घोषित कार्यक्रम को लेकर प्रतिपक्षी जेएमएम-कांग्रेस पर जमकर हमला बोला।

Big Breaking : अर्जुन मुंडा बोले – ‘चुनाव आयोग ने आज तारीख की घोषणा कर दी है, जिसके साथ ही मौजूदा सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। मौजूदा सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है। यहां माफियागिरी चल रही है, कोयला तस्करी चल रही है। बलात्कार के घटनाओं में बेतहाशा वृद्धि हुई है।

…महिलाओं को एक तरह से प्रलोभन चुनाव की दृष्टि से देकर के खुद के सत्ता में आने का एक नापाक इरादे दिख रहे हैं।…मैंने कहा ना?…चुनावी वादे में कथा था उन्होंने कि सरकार बनेगी तो प्रत्येक महिला के खाते में 2 हजार रुपया भेजेंगे। 5 साल बीतने के बाद ये ध्यान में आया ?

..5 साल सरकार में रहने के बाद इस तरह की घोषणा चुनावी घोषणा है…ये माताओं-बहनों के दुख में शरीक होने का और सम्मान करने का नहीं है’।

Jamshedpur Marine Drive Accident: किसी ने पढ़ाई तो किसी ने नाइट...

Jamshedpur Marine Drive Accident: रात तक चारों घरों में बच्चों के भविष्य और पढ़ाई की बातें थीं, लेकिन सुबह एक हादसे की खबर ने...

Deendayal Upadhyaya Jayanti Patna: पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर पटना...

Deendayal Upadhyaya Jayanti Patna: प्रसिद्ध विचारक एवं स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर शुक्रवार को पटना में राजकीय समारोह...

जमशेदपुर की सड़कों पर मौत का सफर: 4 साल में 849...

विशेष रिपोर्ट | पूर्वी सिंहभूम सड़क सुरक्षाचार साल में करीब 850 जिंदगियां। 2026 के सिर्फ पांच महीनों में 88 और। मरीन ड्राइव हादसे के...