अब School में पत्रकार नहीं ले जायेंगे कैमरा और माइक, शिक्षा विभाग ने जारी किया…

पटना: बिहार में शिक्षा विभाग ने एक बड़ा निर्णय लिया है। शिक्षा विभाग के निर्णय के अनुसार अब कोई भी पत्रकार विद्यालय में किसी छात्र या शिक्षक से बात नहीं कर सकते हैं। किसी भी मामले को लेकर सिर्फ प्रधानाध्यापक ही प्रेस को जानकारी देने के लिए अधिकृत होंगे। शिक्षा विभाग के निदेशक (प्रशासन) सह अपर सचिव सुबोध कुमार चौधरी ने एक पत्र लिख कर सभी जिला शिक्षा पदाधिकारी को निर्देश दिया है कि विद्यालय में पत्रकारों के माइक, कैमरा इत्यादि लेकर घुसने और शिक्षक और छात्रों से बात करने पर रोक लगा दी है।

जिला शिक्षा अधिकारी को लिखे पत्र में निदेशक ने लिखा है कि अक्सर देखा जाता है कि विभिन्न संस्थानों के प्रतिनिधि माइक और कैमरा लेकर अनधिकृत रूप से विद्यालयों में प्रवेश कर जाते हैं जिसकी वजह से छात्रों के शैक्षणिक कार्यों में बाधा उत्पन्न होती है। छात्र और शिक्षकों का ध्यान शैक्षणिक कार्यों से भटक जाता है इसलिए अब कोई भी विद्यालय के अंदर छात्रों से बात नहीं कर पाएंगे। अगर कोई जानकारी होगी तो इसके लिए सिर्फ प्रधानाध्यापक अधिकृत होंगे जो कि पत्रकारों को किसी भी मुद्दे पर जानकारी दे सकेंगे।

यह भी पढ़ें-  किसी का था Liquor Mafia से सांठगाठ तो कोई करते थे नशा का कारोबार, एसपी ने चार थानाध्यक्ष…

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

पटना से विवेक रंजन की रिपोर्ट

School School

School

Saran Flood Relief: बिहार के सारण में बाढ़ राहत के लिए...

Saran Flood Relief: बिहार के सारण जिले में बाढ़ प्रभावित लोगों तक राहत पहुंचाने के लिए प्रशासन ने अभियान तेज कर दिया है। 2...

Giridih Gandhi Jayanti: गांधी जयंती पर गिरिडीह में स्वच्छता और जनसेवा...

Giridih Gandhi Jayanti: जिले में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की जयंती श्रद्धा के साथ मनाई गई।...

Lal Bahadur Shastri Jayanti Patna: पटना में लाल बहादुर शास्त्री की...

Lal Bahadur Shastri Jayanti Patna: भारत के पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर शुक्रवार, 2 अक्टूबर 2026 को पटना...