बाढ़ : पटना पुलिस को शराब के विरुद्ध की गई कार्रवाई में बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने पार्सल वैन की आड़ में लाई जा रही शराब की बड़ी खेप जब्त की है। साथ ही चालक को भी गिरफ्तार कर लिया है। मामला हाथीदह थाना क्षेत्र का है, जहां थानाध्यक्ष दिनेश कुमार को पार्सल वैन से शराब ले जाए जाने की गुप्त सूचना मिली।
थानाध्यक्ष ने सब इंस्पेक्टर मौसमी कुमारी के साथ महेंद्रपुर ढाला के पास गहन वाहन चेकिंग शुरू कर दी। इसी बीच पार्सल वैन पहुंचा और जब उसका ताला खुलवाकर देखा गया तो पूरा वैन विभिन्न किस्म में महंगे विदेशी ब्रांड के शराब से भरे पड़े थे। इस कार्रवाई में पुलिस ने कई कार्टून में कुल दो हजार से अधिक शराब की बोतलें जब्त की। जिसकी कुल धारिता 700 लीटर से भी अधिक है।
यह भी देखें :
प्राप्त जानकारी के अनुसार, शराब माफिया एक नई गाड़ी को पार्सल वैन में बदल कर उससे लगातार झारखंड से शराब मंगवा कर बेगूसराय में खपा रहे थे। पार्सल वैन को भी पुलिस ने जब्त कर ली है और इस कांड में संलिप्त अन्य तस्करों की तलाश में जुट गई है।
यह भी पढ़े : साइबर क्राइम कर रहे 15 अपराधी को SIT ने किया गिरफ्तार
विकास कुमार की रिपोर्ट


