Advertisment

बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के मामले को लेकर लोगों ने किया हंगामा

बेगूसराय : बेगूसराय में 12 अक्टूबर की रात चकिया थाना क्षेत्र अंतर्गत में मेला देखने आई एक आठ वर्षीय मासूम बच्ची के साथ आरोपी के द्वारा दुष्कर्म होने के बाद लोग आक्रोशित होकर आज सड़क जामकर हत्यारे को फांसी दिलाने की मांग पर घंटे तक हो हंगामा किया। वहीं सड़क जाम रहने के बाद काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया। इस घटना से नाराज लोगों ने थर्मल बस स्टैंड चौक के समीप एनएच-31 पर सड़क जाम कर हंगामा किया।

आक्रोशित लोगों का कहना था कि पकड़े गए आरोपी के समर्थक केस उठाने की धमकी दे रहे हैं। कुकृत्य करने वाले को स्पीडी ट्रायल से फांसी की सजा दी जाए। इस दौरान घटना में शामिल आरोपी को फांसी की सजा देने की मांग की।उन्होंने कहा कि इतनी बड़ी घटना के बावजूद स्थानीय सांसद और विधायक भी पीड़िता व उसके परिवार से मिलने नहीं पहुंचे हैं। किसी दूसरे इलाके की घटना होती, तो सांसद तुरंत पहुंच जाते हैं।

यह भी देखें :

वहीं सड़क जाम के दौरान प्रदर्शनकारी महिलाओं की सुरक्षा से संबंधित बैनर तख्ती लगा नारेबाजी कर रहे थे। एनएच-31 को करीब तीन घंटे तक जाम रखा। जिस दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गई। राहगीर तीन घंटे तक लोग जाम में फंसे रहे। वहीं सड़क जाम की सूचना मिलते ही तेघरा विधायक राम रतन सिंह, सदर-टू डीएसपी भास्कर रंजन, जीरोमाइल सर्किल इंस्पेक्टर राजेश कुमार और चकिया थाना प्रभारी नीरज कुमार चौधरी पहुंचे। आक्रोशित लोगों को समझाया। डीएसपी ने आरोपी के घर की 20 अक्टूबर तक कुर्की-जब्ती करने का आश्वासन दिया। आक्रोशित लोगों का गुस्सा शांत हुआ। इसके बाद सड़क जाम समाप्त हो सका।

यह भी पढ़े : अपराधियों ने घर पर चढ़कर जमकर की मारपीट व गोलीबारी, एक को लगी गोली, चार घायल

अजय सिंह की रिपोर्ट

Dehri Executive Officer Murder: 12 घंटे में पुलिस ने सुलझाई अधिकारी...

Dehri Executive Officer Murder: रोहतास ज़िले में डेहरी नगर परिषद के एग्जीक्यूटिव ऑफिसर विमल कुमार की हत्या के मामले में पुलिस ने घटना के...

Bihar Jeevika Women Success Story: सुई-धागे से करोड़ों का कारोबार, जानिए...

Bihar Jeevika Women Success Story: बिहार के ग्रामीण इलाकों में रहने वाली हज़ारों महिलाओं के लिए सिलाई और कढ़ाई का काम अब सिर्फ़ पारंपरिक हुनर...

Jharkhand Fake Degree Row: 33 महिला पर्यवेक्षक भर्ती विवाद पर बड़ा...

Jharkhand Fake Degree Row: झारखंड में प्रतियोगी परीक्षाओं और सरकारी नियुक्तियों को लेकर चल रहे सवालों के बीच, कथित फर्जी डिग्रियों के मामले ने राजनीतिक...