जहरीली शराब से Gopalganj में भी एक की हुई मौत, एक की गई आंख की रौशनी

गोपालगंज: शराबबंदी के बावजूद बिहार के सारण और सिवान में जहरीली शराब से अब तक करीब 30 से अधिक लोगों की मौत हो गई। जहरीली शराब से गोपालगंज से भी एक व्यक्ति की मौत की खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि गोपालगंज में एक जहरीली शराब की वजह से एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि एक अन्य की हालत गंभीर है। अस्पताल में भर्ती व्यक्ति के आँखों की रौशनी चली गई है।

मामला गोपालगंज के बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के उसरी की है जहां लालदेव मांझी की मौत हो गई जबकि उनके पुत्र प्रदीप मांझी की हालत गंभीर है। बताया जा रहा है कि दोनों पिता पुत्र भैंस खरीदने के लिए सारण के मशरक गए थे और उधर ही दोनों ने शराब पी। घर पहुंचने के बाद दोनों की तबियत बिगड़ने लगी जिसके बाद परिजनों ने दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के दौरान लालदेव मांझी की मौत हो गई जबकि गंभीर हालत में एक अन्य का इलाज गोरखपुर में चल रहा है।

मामले में एसडीपीओ 2 अभय कुमार रंजन ने बताया कि पिता पुत्र सारण के मशरक में गए थे और वहां शराब पी थी जिसकी वजह से एक की मौत हो गई जबकि दूसरा अस्पताल में भर्ती है। उन्होंने कहा कि एक की मौत के बाद क्षेत्र में जहरीली शराब से मौत का अफवाह उठने लगा है। उन्होंने कहा कि जिले में पुलिस जगह जगह छापेमारी कर रही है।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-  Bihar में शराबबंदी या मौत का कानून? जहरीली शराब से मौत का आंकड़ा छुपाना चाहती है सरकार? डीजीपी और मंत्री ने…

गोपालगंज से सुशील श्रीवास्तव की रिपोर्ट

Gopalganj Gopalganj Gopalganj

Gopalganj

Jharkhand Police Constable Recruitment: 2015 की आरक्षी भर्ती पर हाईकोर्ट सख्त,...

 झारखंड हाईकोर्ट ने 2015 की आरक्षी भर्ती में शारीरिक, मेडिकल और लिखित परीक्षा पास करने के बावजूद नियुक्ति नहीं मिलने पर राज्य सरकार और...

Jharkhand Assistant Teacher Result 2026: 26 हजार सहायक आचार्य भर्ती का...

झारखंड में 26 हजार सहायक आचार्य भर्ती का संशोधित रिजल्ट जारी करने की तैयारी अंतिम चरण में है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर राज्य...

Ranchi Train Ticket Waiting List: दुर्गापूजा में ट्रेनों में टिकट की...

 दुर्गापूजा में रांची, हटिया और संबलपुर से चलने वाली ट्रेनों में कंफर्म टिकट मिलना मुश्किल हो गया है। वंदे भारत, जनशताब्दी और राजधानी एक्सप्रेस...