विधानसभा चुनाव के लिए कोडरमा में आज से नामांकन शुरू, चार उम्मीदवारों ने खरीदा नामांकन फॉर्म

कोडरमा. आज सुबह 11 बजे से विधानसभा चुनाव के लिए कोडरमा में भी नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। शाम 3:00 बजे तक 4 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल करने के लिए नामांकन फार्म खरीदा है। अनुमंडल कार्यालय में नामांकन दाखिल किया जाना है। इसे लेकर व्यापक तौर पर तैयारी की गई है।

कोडरमा विधानसभा सीट पर आज से नामांकन शुरू

अनुमंडल कार्यालय के 100 मीटर के दायरे में हर जगह बैरिकेडिंग की गई है। इसके अंदर प्रत्याशी के साथ चार समर्थकों को जाने की अनुमति है। आज से शुरू हुई नामांकन की प्रक्रिया 25 अक्टूबर तक चलेगी। इसके बाद नामांकन पत्रों की जांच स्क्रूटनी और चुनाव चिन्ह का आवंटन किया जाएगा।

पहले चरण में कोडरमा विधानसभा के लिए 13 नवंबर को वोट डाले जाएंगे। नामांकन को लेकर बैठकों का दौर भी जारी है। इसको लेकर डीसी और एसपी ने अधिकारियों के साथ बैठक भी की। डीसी मेघा भारद्वाज ने बताया कि नामांकन पत्रों की बिक्री और नामांकन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। चुनाव आयोग के निर्देशों के अनुसार सभी प्रक्रिया अपनाई जा रही है।

अमित कुमार की रिपोर्ट

Tata Steel PM Mall Notice: टाटा स्टील ने PM मॉल को...

Tata Steel PM Mall Notice : बिष्टुपुर स्थित P&M मॉल की जमीन को लेकर टाटा स्टील और मॉल प्रबंधन के बीच विवाद एक बार...

Jamshedpur Jitiya Accident: जिउतिया स्नान के दौरान बड़ा हादसा, स्वर्णरेखा नदी...

Jamshedpur Jitiya Accident, जमशेदपुर: जिउतिया पर्व के दौरान मानगो के गांधी घाट के पास स्वर्णरेखा नदी में स्नान करने गईं दो बच्चियां तेज बहाव...

Lohardaga Shop Sealing: लोहरदगा में 23 दुकानें सील, लंबे समय से...

Lohardaga Shop Sealing, लोहरदगा: लंबे समय से किराया बकाया रखने वाले दुकानदारों के खिलाफ नगर परिषद ने कार्रवाई करते हुए 23 दुकानों को सील...