मुजफ्फरपुर : बिहार पंचायत चुनाव में सातवें चरण में हुए मतदान को लेकर हारे हुए प्रत्याशियों और उसके समर्थकों ने जमकर के हंगामा किया. अहियापुर थाना क्षेत्र के बाजार समिति के मीनापुर प्रखंड में हुए चुनाव की मतगणना चल रही थी, लेकिन मतगणना समाप्त होने पर बुधवार की देर शाम को एक हारे हुए प्रत्याशियों और उसके समर्थकों ने जमकर के हंगामा किया. यही नहीं मौके पर पहुंची पुलिस की गाड़ी भी क्षतिग्रस्त कर दी गई. मतगणना केंद्र के बाहर जमकर रोडे बाजी हुई. इस दौरान कुछ पुलिसकर्मियों के चोटिल होने की भी खबर है.

मौके पर डीएसपी टाउन राम नरेश पासवान पहुंचे और भारी सुरक्षा बलों के साथ लोगों को खदेड़ कर माहौल को शांत कराया. इस दौरान कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया गया है. डीएसपी टाउन राम नरेश पासवान ने बताया कि फिलहाल माहौल को शांत कर लिया गया है. हारे हुए प्रत्याशी के द्वारा हंगामा किया गया और पुलिस वाहन को क्षतिग्रस्त कर दिया गया है. साथ ही उसी ने अपने ही सिर को फोड़ लिया है फिलहाल पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लेकर आए की कार्रवाई में जुटी हुई है.
रिपोट : विशाल

















