डिजीटल डेस्क : Election Breaking – प्रियंका गांधी 23 को वायनाड में करेंगी नामांकन। केरल के वायनाड लोकसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए कांग्रेस नेत्री प्रियंका गांधी 23 अक्टूबर को नामांकन दाखिल करेंगी।
कांग्रेस की ओर से बताया गया कि नामांकन के दौरान कांग्रेस प्रत्याशी प्रियंका गांधी के साथ लोकसभा नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी भी वायनाड में मौजूद रहेंगे।
कांग्रेस की ओर से इस संबंध में की जा रही तैयारियों के मुताबिक, प्रियंका गांधी वाड्रा राहुल गांधी के साथ वायनाड कलेक्ट्रेट तक रोड शो के बाद अपना नामांकन दाखिल करेंगी।


















