प्रियंका गांधी का पीएम पर तंज – जंग बंद करा सकते हैं तो फिर महंगाई क्यों नहीं

डिजीटल डेस्क : प्रियंका गांधी ने रविवार को पीएम मोदी पर जमकर चुनावी हमला बोला और तंज किया। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में रैली को संबोधित करते हुए पीएम पर तंज किया कि देश में महंगाई बढ़ रही है लेकिन पीएम को मालूम ही नहीं है, वह उसे कम नहीं कराते । भाजपा के नेता कहते हैं कि मोदी से बड़ा दुनिया में कोई नेता ही नहीं है। दुनिया के सारे राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री मोदी जी की ओर देखते हैं।

इसी के बाद कांग्रेस नेत्री ने तंज किया दुनिया में जब कोई जंग होती है तो मोदी चुटकी बजाकर उस जंग को बंद कर सकते हैं तो फिर अपनी जनता के लिए बेरोजगारी को क्यों खत्म नहीं किए, महंगाई क्यों नहीं कम करा देते। 10 सालों से आपकी सत्ता पर किसी ने ऊंगली नहीं उठाई तो फिर आपने महंगाई कम क्यों नहीं की।

प्रियंका गांधी का पीएम पर एक और तंज – दुनिया भ्रष्ट है, सिर्फ मोदी जी सही

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा कि भाजपा के नेता देशभर में घूमकर कह रहे हैं कि हमें 400 पार सीटें दो तो हम देश के संविधान बदल देंगे। आदिवासियों को जल, जंगल, जमीन पर कौन देता है? संविधान देता है। किसानों को वोट अधिकार कौन देता है, संविधान देता है। यहीं संविधान है जिसको बनाने के लिए आपके पूर्वजों ने खून और पसीना बहाया। कांग्रेस संविधान नहीं बदलने देगी, आदिवासियों के हक को नहीं छीनने देगी।

उन्होंने पीएम मोदी पर फिर तंज कसते हुए कहा कि पीएम मोदी सिर्फ सत्ता चाहते हैं। वो जनता का अधिकार कम करना चाहते हैं। वो चाहते हैं कि आरक्षण कमजोर हो जाए। कितना जूझोगे, कितना सहोगे। परिवारवाद,  भ्रष्टाचार बस यही दो बात जो वो लोग कहते हैं। दुनिया भ्रष्ट है, सिर्फ मोदी जी सही हैं।

प्रियंका बोलीं - भाजपा राज में बेरोजगारी-महंगाई बढ़ी
छत्तीसगढ़ की चुनावी सभा में प्रियंका गांधी

प्रियंका बोलीं – भाजपा राज में बेरोजगारी-महंगाई बढ़ी

प्रियंका गांधी ने कहा, शायद चुनाव के समय, जब प्रदेश में चुनाव था, उस समय शायद इस बात का यकीन नहीं था, लेकिन आज जब छत्तीसगढ़ में बीजेपी की सरकार है तब आप समझ चुके हैं कि आपके लिए कांग्रेस ने क्या-क्या किया है। कांग्रेस के राज्य में किसानों का कर्जा माफ हुआ। बिजली का बिल आधा किया गया। हर परिवार को 35 किलो चावल मिलता था। तेंदूपत्ता का सबसे ज्यादा दाम मिला। जब प्रदेश में कांग्रेस की सरकार थी, पांच सालों में प्रदेश के लिए बहुत काम किया गया।

कांग्रेस सरकार में किसानों का कर्ज माफ किया गया। धान का समर्थन मूल्य बढ़ा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और मितानिनों का मानदेय बढ़ाया गया लेकिन आज भाजपा सरकार में बेरोजगारी व महंगाई बढ़ रही है। कांग्रेस की सभी योजनाओं को भाजपा सरकार ने बन्द कर दिया।

प्रियंका ने भाजपा को महंगाई -बेरोजगारी पर जमकर घेरा

प्रियंका गांधी ने अपने संबोधन में आगे कहा कि प्रदेश में आज जब भाजपा की सरकार है तो बेरोजगारी बढ़ती चली जा रही है। गोबर की खरीद बंद हो गई है। भूमिहीनों को पैसा मिलना बंद हो रहा है। आज आप एहसास कर रहे होंगे कि जब कांग्रेस की सरकार थी तो क्या परिस्थिति थी और आज भाजपा की सरकार है तो क्या परिस्थिति है।

भाजपा के राज में महंगाई इतनी बढ़ गई है कि सब चीजों के दाम में आग लग गई। इससे सबसे ज्यादा संकट किसको हुआ मेरी बहनों, आप ही को हुआ ना।

प्रियंका गांधी बोलीं- देश में महिलाओं के खिलाफ अत्याचार हुए

प्रियंका ने भाजपा पर हमला करते हुए कहा कि देश के कई हिस्सों में महिलाओं के साथ अत्याचार हुए। जहां-जहां महिलाओं के साथ अत्याचार हो रहे हैं भाजपा सरकार ने अत्याचारियों को बचाया है। भाजपा सरकार ने उनको बचाया है जिन्होंने किसानों को अपनी जीप के पहिए से कुचला था। जब गन्ने का बकाया था तो नए संसद भवन के लिए 20 हजार करोड़ खर्च किए लेकिन बकाया नहीं चुकाया।

असम में महिलाओं पर अत्याचार हुआ मोदी जी ने मुंह फेर लिया, मोदी जी ने अत्याचारियों को बचाया है, बड़े- बड़े उद्योगपतियों के 16 हजार करोड़ माफ़ कर दिया, किसान रो रहा था आंदोलन कर रहा था तो पीएम घर से बाहर नहीं निकले उनकी बात सुनने। दुनिया के सबसे बड़े नेता कहे जाने वाले दुनिया भर में दिखते हैं, लेकिन आमजनता के बीच दिखाई नहीं देते।

Chhath Puja 2026 Train Ticket Booking: छठ में घर जाने की...

Chhath Puja 2026 Train Ticket Booking: छठ पूजा के दौरान बिहार लौटने वाले लोगों के लिए ट्रेन टिकट हमेशा बड़ी चुनौती रहता है। दिल्ली, मुंबई,...

Apollo Super Speciality OPD Dhanbad: कैलाश हॉस्पिटल धनबाद में अब मिलेगी...

Apollo Super Speciality OPD Dhanbad: धनबाद और आसपास के क्षेत्रों के मरीजों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक नई सुविधा उपलब्ध होने जा...

 Flood Fighting: बिहार में अब तक का सबसे अधिक गंगा जलस्तर,...

Flood Fighting पटना: बिहार में गंगा नदी के जलस्तर में इस साल रिकॉर्ड बढ़ोतरी के बावजूद बाढ़ की स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है। जल...