Breaking: अजय कुमार सिंह होंगे झारखंड के नए डीजीपी

रांची. खबर राजधानी रांची से है। अजय कुमार सिंह झारखंड के नए डीजीपी होंगे। झारखंड के DGP अनुराग गुप्ता को उनके पद से हटाया गया है। जानकारी के मुताबिक, चुनाव आयोग के निर्देश के बाद उन्हें डीजेपी पद से हटाया गया है। उनकी जगह अजय कुमार सिंह झारखंड के नए डीजीपी होंगे।

अजय कुमार सिंह होंगे झारखंड के नए डीजीपी

अनुराग गुप्ता को झारखंड डीजीपी के पद से ऐसे समय में हटाया गया है, जब झारखंड में विधानसभा का चुनाव हो रहा है। झारखंड में दो चरणों में इलेक्शन होगा। पहले चरण की वोटिंग 13 नवंबर और दूसरे चरण की वोटिंग 20 नवंबर को होगी और यहां भी काउंटिंग 23 नवंबर को होगी। दोनों राज्यों में विधानसभा का परिणाम में 23 नवंबर को आएगा।

वहीं झारखंड में विधानसभा चुनाव को लेकर एनडीए में सीट शेयरिंग पर फैसला हो गया है, लेकिन इंडिया ब्लॉक में अभी तक सीट शेयरिंग पर फैसल नहीं हुआ है। बताया जा रहा है कि जल्द इंडिया ब्लॉक में सीट शेयरिंग पर निर्यण होगा। इसको लेकर बैठक होगी। इसमें शामिल होने के लिए कल ही बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और राजद नेता तेजस्वी यादव रांची पहुंचे हैं। इसी बैठक को लेकर राहुल गांधी भी आज रांची पहुंचे हैं।

वहीं एनडीए में सीट शेयरिंग की घोषणा कल झारखंड बीजेपी और आजसू की संयुक्त रूप से प्रेस कॉन्फ्रेंस की गयी। इसमें आजसू को 10, जदयू को दो और एक सीट लोजपा को दी गयी। शेष 68 सीटों पर बीजेपी चुनाव लड़ेगी। इस दौरान आसम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, झारखंड बीजेपी प्रदेश अध्य बाबूलाल मरांडी, आजसू प्रमुख सुदेश महतो और सीपी चौधरी के साथ अन्य नेता भी मौजूद रहे।

Bihar Teacher Training University 2026: Teacher’s Day पर सम्राट चौधरी का...

Bihar Teacher Training University 2026: शिक्षक दिवस के अवसर पर बिहार सरकार ने शिक्षा व्यवस्था को आधुनिक बनाने की दिशा में कई महत्वपूर्ण घोषणाएं...

Bihar Beltron Programmer Joining: 522 चयनित अभ्यर्थियों की समस्याओं पर मंत्री...

Bihar Beltron Programmer Joining: बिहार स्टेट इलेक्ट्रॉनिक्स डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड (बेल्ट्रॉन) के माध्यम से चयनित 522 प्रोग्रामर अभ्यर्थियों की ज्वाइनिंग प्रक्रिया से जुड़ी समस्याओं...

Ramgarh SIR 2026 Voter List: रामगढ़ में मतदाता सूची पर बड़ी...

Ramgarh SIR 2026 Voter List: उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल, हजारीबाग के आयुक्त विजय कुमार गुप्ता ने शुक्रवार को रामगढ़ जिले का दौरा कर मतदाता सूची...