Madhepura पहुंचे मंत्री श्रवण कुमार, किया कई योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन

मधेपुरा: बिहार सरकार के ग्रामीण विकास विभागीय मंत्री सह मधेपुरा के प्रभारी मंत्री श्रवण कुमार शनिवार को पहुंचे मधेपुरा। मधेपुरा में उन्होंने बीस सूत्री बैठक शुरू होने से पूर्व कई योजनाओं का शिलान्यास व विकास भवन का उद्घाटन किया। वहीं पीएम आवास योजना के लाभुकों के बीच ऋण स्वीकृति पत्र का वितरण भी किया। मंत्री ने 99 लाख 40 हजार रुपए की लागत से विभिन्न पंचायतों में बनने वाले खेल मैदानों का भी शिलान्यास किया।

जिले के गम्हरिया, भेलवा, ग्वालपाड़ा के शाहपुर, शंकरपुर के परसा, सिंहेश्वर के लालपुर सरोपट्टी और कुमारखंड के रहटा पंचायत में 37 लाख 50 हजार की लागत से नवनिर्मित अपशिष्ट संस्करण इकाई का उद्घाटन किया। साथ हीं इसके अलावे वित्तीय वर्ष 2024-25 में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत 7 अक्टूबर के बाद 497 लाभुकों को प्रथम किस्त की राशि 1.98 करोड़ उनके बैंक खाते में ट्रांसफर की गई। जिसमें से पांच लाभुकों को सांकेतिक रूप से आज प्रभारी मंत्री ने स्वीकृति पत्र प्रदान किया।

इस मौके पर डीएम तरनजोत सिंह ने प्रभारी मंत्री का स्वागत भी किया। प्रभारी मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि मधेपुरा में तेज गति से विकास का काम हो रहा है, इसे और गति प्रदान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जो काम अधूरा है और जनता के हित में है उसे प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा। बैठक में आलमनगर विधायक नरेंद्र नारायण यादव, सदर विधायक प्रो. चंद्रशेखर, बिहारीगंज विधायक निरंजन मेहता, जदयू जिलाध्यक्ष रमेश ऋषिदेव, जिप अध्यक्ष मंजू देवी,भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक कुमार समेत अन्य अधिकारी व दर्जनों जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-  Land Dispute में पड़ोसी ने अधेड़ पर फेंका तेजाब, गंभीर हालत में…

मधेपुरा से रमण कुमार की रिपोर्ट

Madhepura Madhepura Madhepura

Madhepura

Tata Steel PM Mall Notice: टाटा स्टील ने P&M मॉल को...

Tata Steel PM Mall Notice, जमशेदपुर: बिष्टुपुर स्थित P&M मॉल की जमीन को लेकर टाटा स्टील और मॉल प्रबंधन के बीच विवाद एक बार...

Jamshedpur Jitiya Accident: जिउतिया स्नान के दौरान बड़ा हादसा, स्वर्णरेखा नदी...

Jamshedpur Jitiya Accident, जमशेदपुर: जिउतिया पर्व के दौरान मानगो के गांधी घाट के पास स्वर्णरेखा नदी में स्नान करने गईं दो बच्चियां तेज बहाव...

Lohardaga Shop Sealing: लोहरदगा में 23 दुकानें सील, लंबे समय से...

Lohardaga Shop Sealing, लोहरदगा: लंबे समय से किराया बकाया रखने वाले दुकानदारों के खिलाफ नगर परिषद ने कार्रवाई करते हुए 23 दुकानों को सील...