जमशेदपुर. पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने भारतीय जनता पार्टी के द्वारा पोटका (46) विधानसभा से उनकी पत्नी मीरा मुंडा को प्रत्याशी बनाए जाने पर पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा इस बार रोटी, बेटी और माटी पर वर्तमान सत्तारूढ़ पार्टी के हमले से प्रदेश की जनता को निजात दिलाने के लिए संघर्ष कर रही है। त्रस्त जनता इस इंडी गंठबंधन की सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए कृत संकल्प है।
मीरा मुंडा को मिला भाजपा से टिकट
डॉ. मीरा मुंडा ने कोल्हान विश्वविद्यालय से पीएचडी की उपाधि ग्रहण की हैं। मीरा मुंडा 30 वर्षों से सामाजिक कार्यों में पूरे राज्य में काफी सक्रिय हैं और इन सब कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेती हैं। सामाजिक कार्यों के साथ-साथ मीरा मुंडा राजनीतिक कार्यों में भी सक्रिय हैं। 1999 से वे भारतीय पार्टी की सदस्य हैं।
बता दें कि, झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने अपनी पहली सूची जारी कर दी है। इसमें 66 उम्मीदवारों को टिकट दिया गया है। झारखंड में दो चरणों में चुनाव होगा। पहले चरण की वोटिंग 13 नवंबर और दूसरे चरण की वोटिंग 20 नवंबर को होगी और यहां भी काउंटिंग 23 नवंबर को होगी। दोनों राज्यों में विधानसभा का परिणाम में 23 नवंबर को आएगा।
Highlights



















