तेजस्वी यादव को Legal Notice भेजेंगे मंत्री रत्नेश सदा, इस वजह से भड़क उठे

रोहतास: बिहार में जहरीली शराब कांड के बाद राजनीतिक घमासान मचा हुआ है। पक्ष विपक्ष दोनों एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप कर रहे हैं और अवैध शराब माफियाओं को संरक्षण देने का आरोप लगा रहे हैं। राजद और तेजस्वी यादव ने सीधे सीधे सत्ता पक्ष और जदयू के नेताओं पर अवैध शराब कारोबार को संरक्षण देने और शराब कारोबार में संलिप्त होने का आरोप लगाया है।

तेजस्वी के इन आरोपों के बाद जदयू भी लगातार विपक्ष पर खास कर राजद पर हमलावर है और उनके ऊपर ही सवाल उठा रही है। इस बीच बिहार के मद्य निषेध मंत्री रत्नेश सदा तेजस्वी यादव पर भड़क उठे और क़ानूनी नोटिस तक भेजने की बात कह डाली। मद्य निषेध मंत्री रत्नेश सदा सासाराम में एक एक प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने जदयू के नेताओं पर शराब बेचने का गंभीर आरोप लगाया है। वे किस आधार पर इतना बड़ा गंभीर आरोप लगाया है यह उन्हें बताना पड़ेंगे। हम तेजस्वी को सोमवार को लीगल नोटिस भेजेंगे।

रंगरेलियां मनाने जाते हैं

तेजस्वी पर भड़के मंत्री रत्नेश सदा यहीं नहीं रुके उन्होंने तेजस्वी पर हमला लगातार जारी रखा और कहा कि जब जनता के लिए काम करने का समय होता है तब वे वे खुद रंगरेलियां मनाने के लिए विदेश भाग जाते हैं। उन्हें जन सरोकार से कोई लेना देना है नहीं और जदयू के नेताओं पर अनर्गल आरोप लगाते हैं। इसके साथ ही मंत्री रत्नेश सदा ने राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण के रिपोर्ट को भी गलत बताया।

बता दें कि सारण और सिवान में जहरीली शराब पीने से पचास से अधिक लोगों की मौत हो गई जिसके बाद राज्य में सियासी घमासान मचा हुआ है। पक्ष विपक्ष दोनों एक दूसरे पर हमलावर हैं और लगातार एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप कर रहे हैं।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-    जहरीली शराब मामले Nitish Tejashwi पर जम कर हमला किया पप्पू यादव ने, गिरिराज सिंह पर भी भड़के…

Legal Notice Legal Notice Legal Notice Legal Notice

Legal Notice

Saffrn

Trending News

मुंगेर मॉडल : गंदे तालाब से निकला साफ पानी, हजारों को...

पटना : जलाशयों के प्रदूषित जल को उपयोग में लाने के लिए मुंगेर जिले के ग्राम पंचायत बांक में नया प्रयोग हुआ है। ग्राम...

मुख्यमंत्री ग्रामीण संपर्क योजना से छूटे हुए गांवों तक पहुंची पक्की...

पटना : राज्य के प्रत्येक गांव और बसावतों तक बारहमासी पक्की सड़क संपर्कता सुनिश्चित करने के लक्ष्य के साथ ग्रामीण कार्य विभाग द्वारा मुख्यमंत्री...

बिहार में फिल्म इंडस्ट्री को बढ़ावा, स्थानीय व्यवसायियों के लिए बड़ा...

पटना : कला एवं संस्कृति विभाग और बिहार राज्य फिल्म विकास एवं वित्त निगम लिमिटेड ने बिहार में फिल्म इंडस्ट्री को बढ़ावा देने और...

बिहार के सबसे बड़े प्राइवेट अस्पताल में मौत के बाद हंगामा,...

पटना : राजधानी पटना से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। पटना के राजा बाजार स्थित बिहार के सबसे बड़े प्राइवेट...

मुख्यमंत्री ने की नगर विकास एवं आवास, पंचायती राज व पर्यटन...

पटना : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज मुख्यमंत्री सचिवालय स्थित 'संवाद' में नगर विकास एवं आवास विभाग, पंचायती राज विभाग और पर्यटन विभाग की...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img