बिहार उपचुनाव में RJD और भाकपा माले के उम्मीदवार होंगे मैदान में…, कांग्रेस को…

पटना: बिहार में चार विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होना है। चारों विधानसभा सीटों पर एनडीए और इंडिया गठबंधन दोनों गठबंधन में सीट शेयरिंग के साथ ही उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दी गई है। उप चुनाव में इंडिया गठबंधन की तरफ से तीन सीटों पर राजद अपने उम्मीदवार उतारेगी जबकि एक सीट भाकपा माले के खाते में गई है।

राजद प्रदेश कार्यालय में इंडिया गठबंधन के सभी घटक दल के प्रदेश अध्यक्ष ने संयुक्त रूप से प्रेस कांफ्रेंस कर प्रत्याशियों के नाम की घोषणा कर दी है। बिहार में चार सीटों में से तीन पर राजद अपने प्रत्याशी को मैदान में उतार रही है तो एक सीट भाकपा माले के खाते में गई है। रामगढ सीट से राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के पुत्र अजीत सिंह, बेलागंज विधानसभा से पूर्व विधायक सुरेंद्र यादव के बेटे विश्वनाथ सिंह यादव और इमामगंज सीट से रोशन मांझी उर्फ़ राजेश मांझी को प्रत्याशी बनाया गया है वहीं तरारी सीट से भाकपा माले के राजू यादव मैदान में उतरेंगे।

एनडीए में भी हो गया है सीट शेयरिंग

बात करें एनडीए की तो चार विधानसभा सीटों पर एनडीए में भी सीट शेयरिंग फाइनल हो गया है और लगभग प्रत्याशियों के नाम की घोषणा भी कर दी गई है। एनडीए खेमा में दो सीट भाजपा के हिस्से में है तो एक एक सीट जदयू और हम के। इमामगंज सीट से केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी की बहू और बिहार सरकार में मंत्री संतोष कुमार सुमन की पत्नी दीपा मांझी चुनाव लड़ेंगी जबकि रामगढ सीट से अशोक कुमार सिंह और तरारी सीट से विशाल प्रशांत चुनाव मैदान में होंगे। वहीं जानकारी मिल रही है कि जदयू बेलागंज सीट से मनोरमा देवी को अपना प्रत्याशी बनाएगी।

यह भी पढ़ें-  Imamganj से मांझी की बहू के चुनाव लड़ने पर मीसा भारती ने कहा हो सकता है…, शराबबंदी और सीएम नीतीश के बारे में…

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

पटना से विवेक रंजन की रिपोर्ट

RJD RJD RJD RJD

RJD

Saffrn

Trending News

बिहार में राजस्व वसूली का रिकॉर्ड, 8403 करोड़ पार, डिजिटाइजेशन व...

पटना : बिहार सरकार में मध निषेध, उत्पाद और निबंधन विभाग ने वित्तीय वर्ष 2025-26 का रिपोर्ट कार्ड पेश किया है। जहां सरकार ने...

तिलक समारोह से लौटते वक्त हादसा, 3 की मौत, जिंदगी से...

छपरा : छपरा जिले के दिघवारा थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। रविवार की देर रात सैदपुर गांव के...

पटना में बुलडोजर एक्शन जारी, नगर निगम ने कई इमारतों को...

पटना : बिहार के नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के पदभार संभालते ही पटना में बुलडोजर एक्शन तेज हो गया है। अवैध निर्माण और सरकारी...

पनवारी गांव में शोपीस बना कुड़ा अपशिष्ट केंद्र, स्वच्छ भारत मिशन...

तरारी (भोजपुर) : भोजपुर जिले के तरारी पनवारी ग्राम पंचायत में स्वच्छ भारत मिशन के तहत लाखों रुपए की लागत से निर्मित कूड़ा प्रबंधन...

रक्सौल सीमा पर गायब हो रहे पिलर, भारत-नेपाल अधिकारियों की बैठक...

मोतिहारी : मोतिहारी जिले के रक्सौल अनुमंडल क्षेत्र में भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा से जुड़ा एक अहम मामला सामने आया है। भलुआहा सीमा क्षेत्र में...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img