महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा की पहली सूची जारी, इतने उम्मीदवारों को दिया टिकट

Desk. खबर महाराष्ट्र की सियासत से है। भाजपा ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए 99 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची की घोषणा कर दी है। उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़णवीस अपने गढ़ नागपुर दक्षिण पश्चिम से चुनाव लड़ेंगे। महाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष चन्द्रशेखर बावनकुले कामठी से चुनाव लड़ेंगे, जबकि भाजपा नेता और राज्यसभा सांसद अशोक चव्हाण की बेटी श्रीजया चव्हाण को भोकर से उम्मीदवार बनाया गया है।

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा की पहली सूची जारी

सूची में मुंबई भाजपा अध्यक्ष आशीष शेलार के नाम भी शामिल है। उन्हें वांद्रे पश्चिम सीट से टिकट दिया गया है। पार्टी के वरिष्ठ नेता और लोकसभा सांसद नारायण राणे के बेटे नितेश राणे को कांकावली से टिकट दिया गया है। जामनेर से गिरीश महाजन, बल्लारपुर से सुधीर मुनगंटीवार, मालाबार हिल से मंगल प्रभात लोढ़ा, कोलाबा से राहुल नार्वेकर को टिकट दिया गया है।

बता दें कि, महाराष्ट्र में 288 सीटों के लिए 20 नवंबर को वोटिंग होगी। इसके नतीजे 23 नवंबर को घोषित किए जाएंगे। महायुति गठबंधन ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए अपने सीट-बंटवारे की अभी घोषणा नहीं की है। हालांकि भाजपा का लक्ष्य करीब 150 सीटों पर चुनाव लड़ने का है। इस गठबंधन में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), एकनाथ शिंदे की शिवसेना और अजीत पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) शामिल हैं।

2019 के चुनाव में भाजपा ने 105 सीटें जीती थीं, शिवसेना (उद्धव ठाकरे-एकनाथ शिंदे गुट एकजुट) ने 56 सीटें हासिल की थीं और कांग्रेस ने 44 सीटों पर जीत दर्ज की। 2014 के चुनाव में भाजपा ने 122 सीटें जीत कर बेहतर प्रदर्शन किया था, जबकि शिवसेना ने 63 सीटों पर जीत हासिल की थीं और कांग्रेस ने 42 सीटें जीती थीं।

Ranchi Train Ticket Waiting List: दुर्गापूजा में ट्रेनों में टिकट की...

 दुर्गापूजा में रांची, हटिया और संबलपुर से चलने वाली ट्रेनों में कंफर्म टिकट मिलना मुश्किल हो गया है। वंदे भारत, जनशताब्दी और राजधानी एक्सप्रेस...

Kumar Kushagra Team India: न्यूजीलैंड के खिलाफ आखिरी दो वनडे के...

झारखंड के युवा विकेटकीपर बल्लेबाज कुमार कुशाग्र को न्यूजीलैंड के खिलाफ अंतिम दो वनडे मुकाबलों के लिए भारतीय क्रिकेट टीम में शामिल किया गया...

Bihar Flood Relief Fund: मुख्यमंत्री राहत कोष में विधि पदाधिकारियों ने...

Bihar Flood Relief Fund, पटना: बिहार में बाढ़ से प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए महाधिवक्ता कार्यालय के नवनियुक्त विधि पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री राहत...