Giridih Accident : गिरिडीह में भीषण सड़क हादसा, डिजायर और बलेनो में टक्कर, तीन की मौके मौत…

Giridih Accident : गिरिडीह के ताराटांड़ थाना इलाके में एक भीषण सड़क हादसा हुई है जहां तीन लोगों की मौत हो गई है। दो कारों के बीच हुई जोरदार टक्कर में दो लोगों की जान चली गई। मृतको में कैलाश सिंह, सुरेंद्र सिंह यूपी के देवरिया जिला के रहने वाले थे। वहीं राजीव रंजन सिन्हा बोकारो के रहने वाले थे। घटना ताराटांड़ थाना क्षेत्र के पंडरी गांव की बताई जा रही है।

ये भी पढ़ें- Dhanwar Assembly Seat : इस दिन नामांकन करेंगे बाबूलाल मरांडी… 

घटना की जानकारी मिलने के बाद ताराटांड़ थाना पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की जांच में जुट गई है और तीनो मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। इधर जानकारी मिलने के बाद देवरिया के दोनों मृतकों के करीबी और बनियाडीह निवासी मनोज सिंह और बोकारो के मृतक राजीव रंजन सिन्हा के मकतपुर के रिश्तेदार बंटी बरदियार, विक्की बरदियार समेत कई लोग सदर अस्पताल पहुंचे है।

Giridih Accident : धनबाद से देवघर जा रहे थे तीनो मृतक

घटना के बारे में जानकारी देते हुए राजीव रंजन सिन्हा के भतीजे विक्की बरदियार ने बताया कि उनके फूफा राजीव रंजन सिन्हा यूपी के देवरिया के रहने वाले सुरेंद्र सिंह और कैलाश सिंह के साथ अपनी स्विफ्ट डिजायर कार से धनबाद से देवघर जा रहे थे। इसी दौरान पंडरी के समीप गिरिडीह से धनबाद की ओर जा रहे बलेनो कार से आमने-सामने की टक्कर हो गई।

ये भी पढ़ें- BJP Resignation : अब नाला के इस विधायक ने दिया इस्तीफा, बाबूलाल के थे खास… 

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों गाड़ियों के परखच्चे उड़ गए। दुर्घटना के बाद स्विफ्ट डिजायर गाड़ी में बैठे सुरेंद्र, कैलाश और राजीव रंजन सिन्हा ने मौके पर ही दम तोड़ दिया वही दूसरे गाड़ी में बैठे लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घटना के बाद मृतको के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया वहीं घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

गिरिडीह से नमन नवनीत की रिपोर्ट—

 

 

 

नित्यानंद राय ने कहा- मोदी सरकार के 12 साल, गरीब कल्याण,...

गयाजी : गयाजी स्थित सर्किट हाउस में केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्षों के कार्यकाल...

Jharkhand Rajya Sabha Election: हेमंत सोरेन को विधायकों पर भरोसा, रिसॉर्ट...

रांची: झारखंड में राज्यसभा की दो सीटों के लिए हो रही वोटिंग के बीच, राज्यसभा सांसद महुआ माजी ने विधानसभा परिसर में मीडिया से...

मझौलिया में सुरक्षा व्यवस्था तार-तार, पैक्स चुनाव के जश्न के बीच...

बेतिया : खबर बेतिया मझौलिया थाना क्षेत्र के स्थानीय प्रशासन की घोर लापरवाही और लचर सुरक्षा व्यवस्था के कारण मझौलिया प्रखंड परिसर के ठीक...