Breaking: झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस की पहली सूची जारी, 21 उम्मीदवारों को दिया टिकट

रांची. बड़ी खबर झारखंड की सियासत से है। विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है। इसमें 21 उम्मीदवारों को टिकट दिया है। बड़कागांव से कांग्रेस ने अंबा प्रसाद को टिकट दिया है, जबिक जामताड़ा से इरफान अंसारी, जमेशदपुर पूर्वी से डॉ. अजय कुमार और जमशेदपुर पश्चिमी से बन्ना गुप्ता को टिकट दिया है।

वहीं बताया जा रहा है कि झारखंड में विधानसभा चुनाव को लेकर इंडिया ब्लॉक में सीट शेयरिंग पर फैसला तय हो गया है। JMM 41 सीटों पर चुनाव लड़ेगी, जबकि कांग्रेस 29 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। वहीं सीट शेयरिंग में RJD को 7 सीटें और माले को 4 सीटें दी गयी हैं। RJD को गोड्डा, चतरा, हुसैनाबाद, विश्रामपुर, देवघर और छत्तरपुर विधानसभा सीट दी गयी है। वहीं माले को बगोदर, धनवार, निरसा और सिंदरी विधानसभा सीट दी गयी है।

बता दें कि, झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने अपनी पहली सूची जारी कर दी है। इसमें 66 उम्मीदवारों को टिकट दिया गया है। इसमें बाबूलाल मरांडी और चंपई सोरेन समेत कई बड़े चेहरे को टिकट दिया गया है। वहीं सहयोगी आजसू ने भी कल अपनी पहली सूची जारी कर दी। अजसू ने आठ उम्मीदवारों को टिकट दिया है।

दो चरण में झारखंड में विधानसभा चुनाव

बता दें कि, महाराष्ट्र के साथ झारखंड में भी विधानसभा चुनाव का ऐलान हो गया है। झारखंड में दो चरणों में चुनाव होगा। पहले चरण की वोटिंग 13 नवंबर और दूसरे चरण की वोटिंग 20 नवंबर को होगी और यहां भी काउंटिंग 23 नवंबर को होगी। दोनों राज्यों में विधानसभा का परिणाम में 23 नवंबर को आएगा।

विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस की पहली सूची

congress list 1 22Scope News

Shravan Kumar Nalanda News: स्नातक चुनाव से पहले बिहारशरीफ में NDA...

Shravan Kumar Nalanda News, बिहारशरीफ: स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव को लेकर गुरुवार, 1 अक्टूबर को नालंदा विधानसभा क्षेत्र में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA)...

Bihar Road Projects: बिहार में एक्सप्रेस-वे और हाईवे निर्माण में आएगी...

Bihar Road Projects, पटना: बिहार में राष्ट्रीय राजमार्गों और एक्सप्रेस-वे से जुड़ी परियोजनाओं को तेजी से पूरा करने के लिए राज्य सरकार और केंद्रीय सड़क...

JEEViKA 20 Years Bihar: बिहार की ग्रामीण महिलाओं ने कैसे बदली...

JEEViKA 20 Years Bihar, पटना: बिहार की ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने और उन्हें सामाजिक बदलाव की मुख्यधारा से जोड़ने वाली...