महंगाई को लेकर कांग्रेस का जन जागरण अभियान, केंद्र सरकार को बताया नाकाम

बाघमारा/धनबाद : धनबाद कॉग्रेस पार्टी ने 14 नवम्बर से 29 नवम्बर तक केंद्र सरकार के खिलाफ जन जागरण अभियान की शुरुवात की गई है. महंगाई के खिलाफ जारी अभियान बाघमारा प्रखंड के मोहलीडीह पंचायत के निचितपुर टाउनशिप, पुराना क्वाटर, कोलियरी ऑफिस कालोनी, बी टाइप कई क्षेत्र में पहुंचा. अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी एवं झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार, बाघमारा प्रखंड कमिटी ने प्रभात फेरी निकालकर जनजागरण अभियान चलाया.

प्रभात फेरी में मुख्य रूप से जिला कार्यकारी अध्यक्ष रविन्द्र कुमार वर्मा, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव मो० इसराफिल उर्फ लाला, जिला सह प्रभारी संतीश केडिया, प्रभारी राजेश्वर सिंह यादव, बाघमारा प्रखंड के सहप्रभारी संजय सिंह चौधरी,प्रखंड अध्यक्ष मो० शाहजादा हुसैन सहित अन्य लोग शामिल रहे.

कॉंग्रेस नेताओ ने जन जागरण अभियान के द्वारा आम लोगो को केंद्र सरकार के नाकामी को बताने का काम किया. केंद्र सरकार को जनता को ठगने और महंगाई से लोगो त्रस्त करने की बात कही. साथ ही केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की गई.

जिला कार्यकारी अध्यक्ष रविन्द्र कुमार वर्मा ने कहा कि 2014 में बीजेपी ने नारा दिया था कि बहुत हुई महंगाई की मार अबकी बार मोदी सरकार, लेकिन यह नारा केवल चुनावी जुमला बन कर रह गया है. पेट्रोल डीजल का दाम 100 से पार हो गया है तो सरसो का तेल 200 के पार हो चुका है. नोकरी के वादे किए गए वह भी पूरा नही हुआ. लोग बेरोजगारी के मार झेल रहे है. देश की जनता को ठगने का काम बीजेपी की सरकार ने की है. आम लोग महंगाई, बेरोजगारी की मार झेल रहे है.

रिपोर्ट : सुरजदेव मांझी

बढ़ती महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन

Ramphal Mandal Stamp Release: रामफल मंडल के सम्मान में भारत सरकार...

Ramphal Mandal Stamp Release: सीतामढ़ी की धरती पर अंग्रेजों के विरुद्ध संघर्ष करते हुए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले अमर शहीद रामफल मंडल की स्मृति...

Barhi MLA Janata Darbar: बरही विधायक मनोज यादव का 57वां जनता...

Barhi MLA Janata Darbar: बरही विधायक मनोज कुमार यादव ने रविवार को अपने आवास पर 57वें जनता दरबार का आयोजन किया। इसमें बरही विधानसभा...

Barhi Drug De-Addiction Campaign: नशे के खिलाफ बरही पुलिस का अभियान...

Barhi Drug De-Addiction Campaign: बरही अनुमंडल पुलिस की ओर से रविवार को नशा मुक्ति अभियान के तहत बाइक रैली निकाली गई। रैली के माध्यम...