JPC की बैठक में भिड़े TMC सांसद कल्याण बनर्जी और BJP सांसद अभिजीत, टेबल पर बोतल दे मारने से चोटिल हुए कल्याण

डिजीटल डेस्क : JPC की बैठक में भिड़े TMC सांसद कल्याण बनर्जी और BJP सांसद अभिजीत, टेबल पर बोतल दे मारने से चोटिल हुए कल्याण। लगातार दूसरे दिन मंगलवार को भी वक्फ संशोधन विधेयक पर JPC की बैठक में जबरदस्त हंगामा हुआ।

तृणमूल कांग्रेस (TMC) के कल्याण बनर्जी और भाजपा के अभिजीत गंगोपाध्याय में तीखी बहस शुरू हुई तो झड़प की नौबत आ गई। दोनों ही नेता आक्रामक तेवरों में आ गए।

नोकझोंक और झड़प के बीच अचानक TMC सांसद कल्याण बनर्जी की टेबल पर रखी कांच की बोतल उठाना चाहा और बोतल उसी दौरान छिटककर गिरने से कल्याणा बनर्जी के हाथ में चोट आ गई। घटना के कारण बैठक कुछ देर के लिए स्थगित करनी पड़ी।

प्रेजेंटेशन के बीच ही बोलने उठे कल्याण तो अभिजीत ने की आपत्ति

बैठक के दौरान TMC के कल्याण बनर्जी और भाजपा के अभिजीत गंगोपाध्याय के बीच  आक्रामक नोकझोंक का पूरा किस्सा भी धीरे-धीरे सामने आ रहा है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, यह वाकया उस समय हुआ जब बैठक के दौरान ओडिशा के एक संगठन के सदस्य अपनी राय रखे रहे थे।

उस समय जस्टिस इन रियलिटी, कटक, ओडिशा और पंचसखा प्रचार कटक, ओडिशा बानी मंडली का प्रेजेंटेशन चल रहा था। तभी अचानक TMC सांसद कल्याण बनर्जी बिना बारी के ही अपनी बात रखने को उद्यत हुए।

पूरे मामले में कल्याण बनर्जी से पहले ही तीन बार बात की जा चुकी थी और वह प्रेजेंटेशन के दौरान दोबारा मौका लेना चाह रहे थे और उसी पर भाजपा सांसद अभिजीत गंगोपाध्याय ने तीव्र आपत्ति जताई।

भाजपा सांसद जस्टिस (रि) अभिजीत गंगोपाध्याय और टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी।
भाजपा सांसद जस्टिस (रि) अभिजीत गंगोपाध्याय और टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी।

कल्याण बनर्जी द्वारा अभिजीत गंगोपाध्याय पर अभद्र भाषा के इस्तेमाल का आरोप…

इसी कड़ी में सबसे अहम जानकारी यह सामने आई है कि TMC सांसद कल्याण बनर्जी की ओर से भाजपा सांसद अभिजीत गंगोपाध्याय के लिए अभद्र शब्दावली का इस्तेमाल किया गया।

बाद में दोनों ही पक्षों ने एक-दूसरे पर अभद्र शब्दावली के इस्तेमाल का आरोप लगाते हुए दावा किया कि सामने वाले पक्ष ने अभद्र शब्दावली का इस्तेमाल किया था।

इसी बीच TMC सांसद कल्याण बनर्जी ने वहां रखी कांच की पानी की बोतल उठाकर टेबल पर दे मारी और खुद को चोट पहुंचा ली। भाजपा के सदस्यों का आरोप है कि उसके बाद कल्याण बनर्जी ने टूटी हुई बोतल चेयरमैन की ओर उछाल दी।

हंगामें में चोटिल होने के बाद टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी।
हंगामें में चोटिल होने के बाद टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी।

एक दिन पहले भी JPC की बैठक में एनडीए और प्रतिपक्षी सांसदों के बीच हुआ था हंगामा

JPC की बैठक के पहले दिन यानी बीते सोमवार को भी जमकर हंगामा हुआ था। सोमवार को अल्पसंख्यक मंत्रालय के प्रेजेंटेशन के दौरान सत्ताधारी एनडीए सांसदों और प्रतिपक्षी सांसदों के बीच तीखी तकरार और नोंकझोंक हुई थी।

प्रतिपक्षी सांसदों ने आरोप लगाया था कि इस बिल को सिर्फ राजनीतिक कारणों से और मुस्लिम समुदाय को टारगेट करने के लिए लाया गया है। उसी को लेकर भाजपा और विपक्षी सांसदों के बीच जमकर बहस हुई थी।

बैठक की शुरुआत में वक्फ बिल के प्रस्तावों पर असदुद्दीन ओवैसी ने JPC के समक्ष करीब 1 घंटे का प्रेजेंटेशन दिया था और बिल की खामियों को गिनाया था। उसी दौरान ओवैसी और भाजपा सांसद के बीच तीखी तकरार देखने को मिली थी और तमाम शोरशराबे के बीच वक्फ बिल पर JPC की बैठक करीब 7 घंटे तक चली थी।

Sisai Illegal Liquor Raid: सिसई में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी...

Sisai Illegal Liquor Raid: सिसई थाना क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री के खिलाफ उत्पाद विभाग ने कार्रवाई की है। गुरुवार को उत्पाद विभाग...

Jairam Mahto Anticipatory Bail: जयराम महतो की अग्रिम जमानत पर 14...

Jairam Mahto Anticipatory Bail: डुमरी विधायक जयराम महतो समेत चार आरोपियों की अग्रिम जमानत याचिका पर गुरुवार को धनबाद के एमपी-एमएलए न्यायालय में सुनवाई...

Bihar Panchayat Election 2026: बिहार पंचायत चुनाव पर हाईकोर्ट में याचिका,...

Bihar Panchayat Election 2026: बिहार में पंचायत चुनाव समय पर कराने की मांग को लेकर पटना हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई है। गुरुवार...