पटना में CRPF Sub Inspector से अपराधियों ने लूटा बाइक और मोबाइल

पटना: बिहार में अपराधी बेलगाम हो चुके हैं। अपराधियों के मन से कानून का खौफ इस कदर खत्म हो गया है कि अब वे पुलिसकर्मियों को भी अपना निशाना बनाने से नहीं चूक रहे। बीती रात अपराधियों ने सीआरपीएफ की महिला सब इंस्पेक्टर से हथियार के बल पर बाइक और मोबाइल लूट लिया। घटना राजधानी पटना से सटे फतुहा वाटर पार्क के समीप की है।

मिली जानकारी के अनुसार पीड़िता रागिनी सिंह कटिहार में सीआरपीएफ सब इंस्पेक्टर के पद पर पदस्थापित हैं। वह कुछ काम से पटना आई हुई थी। बीती रात अपने भाई के साथ वह पटना से घर लौट रही थी इसी दौरान पहले से घात लगाए अपराधियों ने उनके बाइक का पीछा कर ओवरटेक किया और हथियार दिखा कर टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद अन्य अपराधियों ने उन्हें घेर लिया और हथियार के बल पर उनका बाइक और मोबाइल लूट लिया। घटना की सूचना पर फतुहा एसडीपीओ और थानाध्यक्ष घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की छानबीन में जुट गए हैं।

यह भी पढ़ें-     Patna में रंगदारी के लिए ताबड़तोड़ फायरिंग, मौके से 12 खोखा बरामद

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

CRPF Sub Inspector CRPF Sub Inspector CRPF Sub Inspector

CRPF Sub Inspector

PM Surya Ghar Yojana Bihar: छत पर सोलर पैनल लगवाकर उमा...

PM Surya Ghar Yojana Bihar: घर की छत पर सोलर पैनल लगवाकर बिजली बिल में बचत करना अब कई परिवारों के लिए उपयोगी विकल्प...

Muzaffarpur Liquor Seizure: चिमनी भट्ठे के तहखाने में शराब का भंडार!...

Muzaffarpur Liquor Seizure: बिहार में शराबबंदी के बावजूद अवैध शराब की बरामदगी के मामले सामने आ रहे हैं। मुजफ्फरपुर जिले के हथौड़ी थाना क्षेत्र...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: महानवमी पर तारापुर के 11 दुर्गा मंदिरों...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने महानवमी के अवसर पर मुंगेर जिले के तारापुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न दुर्गा मंदिरों...