Jharkhand Politics : झारखंड इस बार दो दिवाली मनायेगा, रांची लोकसभा के सभी 6 सीटों पर एनडीए की जीत होगी-संजय सेठ…

Jharkhand Politics

Ranchi : केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा कि चुनाव का आगाज़ झारखंड में हो गया है। इस सरकार का खनिज, कोयला, बालू, सेना के जमीन के लूट से पेट नहीं भरा तो इन्होंने पत्रकार को छलना शुरू कर दिया। हेमंत सोरेन ने वादा किया था कि पत्रकार का बीमा किया जायेगा लेकिन आज तक कुछ नहीं हुआ।

आगे उन्होंने कहा कि ऐसा कोई बचा ही नहीं जिसको हसीन सपने दिखाकर लुटा नहीं गया हो। इस सरकार का विदाई का समय तय हो गया है। दुनिया आज मोदी की ओर देख रही है। दुनिया में विकास लाना है तो मोदी को लाओ। हम सबके साथ न्याय करने का काम करेंगे विशेष कर युवाओ के साथ।

Jharkhand Politics : एनडीए की सरकार बनते ही बांग्लादेशी घुसपैठियो को बाहर निकालने का काम करेंगे

आपके माध्यम से अपील करते हैं कि जो बांग्लादेशी घुसपैठ हुए हैं अब तो रांची भी इससे अछूता नहीं रहा है। इसलिए इस प्रदेश को बांग्लादेशी घुसपैठिए से बचाना है जो हमारा संकल्प है, भाजपा की सरकार आने के बाद इनको यहाँ से बाहर भेजने का काम करेंगे। बस एक महीना और आज ही के दिन झारखंड में सुशासन आने वाली है। झारखंड इस बार दो दिवाली मनायेगा।

कल हटिया से भाजपा प्रत्याशी नवीन जायसवाल का नामांकन है। हरमू मैदान में कल जनसभा जिसमें भारत के कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान उपस्थित रहेंगे। रांची से भाजपा के प्रत्याशी सीपी सिंह भी नामांकन दाखिल करेंगे। कांके के प्रत्याशी जीतू चरण राम भी नामाकांन दाखिल करेंगे। मांडर के प्रत्याशी सन्नी टोप्पो भी अपना पर्चा दाखिल करेंगे वहीं खिजरी के प्रत्याशी रामकुमार पाहन 28 तारीख को नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। रांची लोकसभा क्षेत्र के सभी 6 सीटों पर एनडीए की जीत होगी।

रांची से सौरव सिंह की रिपोर्ट—

 

Saffrn

Trending News

राहुल गांधी नागरिकता मामला : इलाहाबाद हाईकोर्ट का CBI जांच और...

लखनऊ: भारतीय राजनीति में एक नया न्यायिक भूचाल आ गया है। इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ एक...

30 और 31 मई को होगी BCEC परीक्षा, 22 मई को...

पटना : बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा (BCEC) 2026 आगामी 30 मई और 31 मई को आयोजित की जाएगी। 30 मई को यह परीक्षा...

राज्य के किसानों से क्रय किए गए गन्ना मूल्य का 96...

पटना : गन्ना उद्योग विभाग के निर्देश पर चीनी मिलों ने किसानों से क्रय किए गए गन्ना मूल्य का 96 फीसदी राशि भुगतान कर...

‘अब बिहार को उन्नत बीज और पौध के उत्पादक राज्य के...

पटना : राज्य में गुणवत्तापूर्ण बीज एवं रोपण-सामग्री की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए एक सुदृढ़, पारदर्शी एवं टिकाऊ उत्पादन प्रणाली विकसित की जा...

बेटे के साथ CM आवास से निकलकर नए आवास के लिए...

पटना : राजनीतिक गलियारे से एक बड़ी खबर समाने आ रही है। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद नीतीश कुमार अपने बेटे निशांत...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img