हाई वोल्टेज इलेक्ट्रिक पोल पर युवक का हाई वोल्टेज ड्रामा, वीडियो वायरल

Desk. खबर दिल्ली से है। यहां हाई वोल्टेज इलेक्ट्रिक पोल पर एक युवक का हाई वोल्टेज ड्रामा करने का मामला सामने आया है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि इस वीडियो की पुष्टि न्यूज 22स्कोप नहीं करता है। बताया जा रहा है कि दिल्ली के यमुना खादर इलाके में एक युवक हाई वोल्टेज इलेक्ट्रिक पोल पर चढ़ गया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अरविंद केजरीवाल और भारत के मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ से बात करने पर अड़ गया।

हाई वोल्टेज इलेक्ट्रिक पोल पर हाई वोल्टेज ड्रामा

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सुबह करीब 10.30 बजे गीता कॉलोनी पुलिस स्टेशन को उस शख्स के बारे में सूचना मिली। इसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। इसके बाद पुलिस और दिल्ली फायर सर्विस के कर्मियों ने युवक को सुरक्षित नीचे उतारा। बताया जा रहा है कि उस दौरान युवक प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और मुख्य न्यायाधीश से बात करने पर अड़ा हुआ था।

बताया जा रहा है कि युवक पढ़ा-लिखा प्रतीत हो रहा है। वह अंग्रेजी में बात कर रहा था और अपनी मांगें पुलिस को बता रहा था। वहीं यह पहली घटना नहीं है, जब कोई शख्स इलेक्ट्रिक पोल पर चढ़ा हो। पहले भी ऐसी घटनाएं सामने आई हैं। कभी-कभी कुछ लोग अपनी मांगों को लेकर ऊंचाई वाले स्थान पर चढ़ जाते हैं तो कभी लोग जान देने के लिए भी ऐसी हरकतें करते हैं।

Vidyarthi Sahayog Shivir Bihar: अब छात्रों को नहीं लगाने होंगे दफ्तरों...

Vidyarthi Sahayog Shivir Bihar: बिहार के शिक्षण संस्थानों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों की समस्याओं और शिकायतों के समयबद्ध समाधान के लिए राज्य सरकार ने...

Bindeshwari Prasad Mandal Jayanti: बिंदेश्वरी प्रसाद मंडल की जयंती पर भावभीनी...

Bindeshwari Prasad Mandal Jayanti: पूर्व मुख्यमंत्री स्व. बिंदेश्वरी प्रसाद मंडल के जन्म दिवस के अवसर पर पटना में राजकीय समारोह का आयोजन किया गया।...

Jairam Mahato Controversy: जयराम महतो और थाना प्रभारी विवाद में नया...

Jairam Mahato Controversy: जेएलकेएम प्रमुख और डुमरी विधायक जयराम महतो का बरवाअड्डा थाना प्रभारी रवि कुमार के साथ कथित गाली-गलौज का ऑडियो सोशल मीडिया...