हाई वोल्टेज तार पर चढ़ युवक ने लगाई शादी की गुहार

Araria-यह हाई वोल्टेज ड्रामा नरपतगंज प्रखंड के देवीगंज गांव का है. इसी गांव का एक 35 वर्ष युवक अपनी शादी नहीं होने से निराश होकर एक लाख 33 हजार हाई टेंशन करेंट वाले टॉवर पर चढ़ गया और अपने परिजनों से शादी की गुहार लगाने लगा. युवक टॉवर पर चढ़ कर आत्महत्या करने की धमकी दे रहा था. गनीमत यह रही कि लाइन चालू होने के बावजूद युवक पूरी तरह सुरक्षित रहा.

हाई वोल्टेज ड्रामा देख जुटी लोगों की भीड़

जैसे ही इसकी सूचना बिजली विभाग के अधिकारियों को मिली,  लाइन को कटवाया. आनन-फानन में पुलिस भी मौके पर पहुंची. उसके बाद शुरु हुआ युवक को समझाने का दौर. लेकिन युवक की एक ही फरियाद थी कि कोई मेरी शादी करवा दे.

खैर, काफी मशक्कत के बाद युवक को समझा-बुझा कर 33 हजार हाई टेंशन वाले टॉवर से उतारा गया.  युवक की पहचान  खैरा गढ़िया, देवीगंज निवासी विकेश बहरदार के रुप में हुई है.  पुलिस युवक को उठाकर अपने साथ ले गयी है. जबकि युवक  के पिता का  कहना है कि युवक की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है. इसके पहले भी वह कई बार टॉवर पर चढ़कर आत्महत्या की धमकी दे चुका है. पुलिस ने परिजनों से बांड भरवा कर छोड़ दिया है. इस बीच ग्रामीणों ने इस पूरे वारदात का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया.  

रिपोर्ट- शक्ति

Siwan Fake Currency Factory: महिला के घर में चल रही थी...

Siwan Fake Currency Factory: बिहार के सिवान जिला में पुलिस ने नकली भारतीय नोटों के अवैध कारोबार से जुड़े एक बड़े रैकेट का पर्दाफ़ाश किया...

Jharkhand Emerald Smuggling: बहरागोड़ा में करोड़ों का 1 किलो ‘पन्ना’ जब्त,...

जमशेदपुर के बहरागोड़ा में पुलिस ने एक किलो बेशकीमती पन्ना के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में बरामद पन्ना की कीमत...

Ranchi Ration Crisis: मजदूरों की हड़ताल से जुलाई राशन वितरण प्रभावित,...

रांची में जेएसएफसी गोदाम के मजदूरों की हड़ताल से जुलाई राशन वितरण प्रभावित। केवल 10% एनएफएसए लाभुकों तक अनाज पहुंचा, करीब 2 लाख गरीबों...