चक्रवात DANA के असर से दक्षिण बंगाल में भयंकर तूफान-बारिश की आशंका, बृहस्पतिवार रात से 190 ट्रेनें कैंसिल

डिजीटल डेस्क : चक्रवात DANA के असर से दक्षिण बंगाल में भयंकर तूफान-बारिश की आशंका, 190 ट्रेनें कैंसिल। बंगाल की खाड़ी के पूर्व-मध्य में बने चक्रवाती तूफान दाना के कारण पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में बुधवार सुबह से हाई अलर्ट जारी है। माइक से घोषणा कर सभी को अपने घरों में रहने की अपील की गई है।

बृहस्पतिवार सुबह से ही दक्षिण बंगाल के कई जिलों में भारी बारिश होने की आशंका है। उसी के मद्देनजर बृहस्पतिवार रात से को कोलकाता के सियालदह स्टेशन से चलने वाले 190 ट्रेनों को कैंसिल कर दिया गया है।

कोलकाता में पुलिस की अपील – चक्रवात में घर से बाहर ना निकलें

मौसम विभाग लगाताल बंगाल की खाड़ी से पश्चिम बंगाल और ओडिशा की तटों से टकराने को बढ़ रहे चक्रवाती DANA के संबंध में लगातार अपडेट जारी कर रहा है। मौसम विभाग ने DANA के असर से एडवांस में ही दक्षिण 24 परगना और कोलकाता समेत कई जिलों में बुधवार शाम से ही बारिश का क्रम शुरू होने की आशंका जाहिर कर दी है।

कोलकाता, हावड़ा आदि में आसमान में DANA  के एडवांस असर को देखा जा रहा है क्योंकि अचानक बादल उमड़ने-घुमड़ने लगे हैं। पश्चिम बंगाल में पर्यटन के लिहाज से हमेशा चहलपहल वाले दीघा में होटलों को खाली करवा दिया गया हैं। पर्यटकों को समय रहते ही सुरक्षित ठिकानों के लिए भेज दिया गया है।

सागरद्वीप में स्थानीय वाशिंदों के साथ ही श्रद्धालुओं को समय रहते ही सुरक्षित ठिकानों पर भेजा गया। कोलकाता में पुलिस ने लोगों को अलर्ट करने का मोर्चा संभाला। माइक से घोषणा कर लोगों को अपने घरों में ही DANA के असर रहने तक बने रहने को कहा जा रहा है।

सांकेतिक चित्र
सांकेतिक चित्र

बृहस्पतिवार रात 8 बजे के बाद 14 घंटे तक के लिए सियालद साउथ में  स्थगित रहेंगी 190 ट्रेनें

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बताया है कि चक्रवात के शुक्रवार तड़के ओडिशा के भितरकनिका राष्ट्रीय उद्यान और धामरा बंदरगाह के बीच तट से टकराने की आशंका है और इस दौरान 120 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।

मौसम विभाग से मिले DANA संबंधी अप़डेट के बाद बुधवार को पूर्वी और दक्षिण पूर्वी रेलवे ने DANA चक्रवात के मद्देनजर 24 और 25 अक्टूबर को 190 रेलगाड़ियों के परिचालन को रद्द कर दिया है।

बुधवार को सियालदह के डीआरएम दीपक निगम ने बताया कि बृहस्पतिवार रात से शुक्रवार की सुबह तक 14 घंटे सियालदह के साउथ सेक्शन में ट्रेन सेवाएं बंद रहेंगी। उन्होंने बताया कि हासनाबाद शाखा में भी लोकल ट्रेन सेवाएं इस दौरान बंद रहेंगी।

डीआरएम निगम ने बताया कि बृहस्पतिवार रात 8 बजे सभी गंतव्य स्टेशनों के लिए सियालदह साउथ सेक्शन में आखिरी ट्रेनें रवाना होंगी। उसके बाद शुक्रवार सुबह 10 बजे तक ट्रेनें संचालित नहीं होंगी।

Saffrn

Trending News

PM Surakshit Matritva Abhiyan: 10वीं वर्षगांठ पर बिहार में विशेष शिविर,...

प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान की 10वीं वर्षगांठ पर 9 जून को बिहार में विशेष शिविर आयोजित होंगे। पहली तिमाही की गर्भवतियों की प्रसव पूर्व...

Ranchi Missing Twins Case: करण-अर्जुन का सात दिन बाद भी नहीं...

 रांची के धुर्वा से लापता 12 वर्षीय जुड़वा भाई करण और अर्जुन का अब तक कोई सुराग नहीं मिला है। पुलिस ने जानकारी देने...

Bihar MLC Election 2026: आज नामांकन का आखिरी दिन, NDA ने...

Bihar MLC Election 2026: बिहार विधान परिषद चुनाव 2026 को लेकर राजनीतिक गतिविधियां चरम पर पहुंच गई हैं। विधानसभा की 10 सीटों के लिए...

Ranchi Crime News: गैंगस्टर Prince Khan के नाम पर कारोबारियों से...

रांची में गैंगस्टर प्रिंस खान के नाम पर दो कारोबारियों से 5-5 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई है। विदेशी नंबर से धमकी मिलने...

Jharkhand Rajya Sabha Election 2026: INDIA Alliance ने दिखाई एकजुटता, बैजनाथ...

झारखंड राज्यसभा चुनाव को लेकर इंडिया गठबंधन ने एकजुटता का प्रदर्शन किया। बैजनाथ राम और प्रणव झा 8 जून को संयुक्त रूप से नामांकन...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img