MIT इंजीनियरिंग कॉलेज के जूनियर छात्र के साथ रैगिंग को लेकर एंटी रैगिंग कमेटी की हुई बैठक

मुजफ्फरपुर : मुजफ्फरपुर के एमआईटी इंजीनियरिंग कॉलेज में पिछले दिनों जूनियर छात्र के साथ रैगिंग की घटना प्रकाश में आने के बाद एमआईटी प्रशासन इस पर सक्रिय होकर ब्रह्मपुरा थाना में एफआईआर दर्ज करवाई है। आज रैगिंग की घटना को रोकने के लिए एमआईटी इंजीनियरिंग कॉलेज के प्राचार्य समेत 12 सदस्यीय एंटी रैगिंग कमेटी के गणमान्य व्यक्तियों के साथ एमआईटी सभागार में बैठक आयोजित किया गया। जिसमें रैगिंग कानून के कड़े नियम से अवगत समेत भविष्य में घटना की पुनरावृत्ति ना हो इस पर चर्चा के साथ समीक्षा गई। इस बैठक में कॉलेज प्रशासन के साथ साथ जिला प्रशासन,पुलिस पदाधिकारी, छात्र छात्राएं अभिभावक समेत पत्रकार भी शामिल रहे।

घटना के संबंध में एमआईटी इंजीनियरिंग कॉलेज के प्राचार्य डॉ. मिथिलेश कुमार झा ने एंटी रैगिंग कमेटी ने कॉलेज के विभिन्न स्थानों का निरीक्षण किया था। इस कमेटी में कॉलेज के स्टाफ शामिल है, जो कि रैगिंग पर निगरानी रखेंगे। इस कमेटी ने पिछले दिनों ही कॉलेज के ग्राउंड, एंट्रेंस गेट, छात्रावास और क्रिकेट ग्राउंड में जाकर निरीक्षण किया था। हमें यूजीसी के माध्यम से बीटेक 1ST इयर के छात्र के साथ रैगिंग की शिकायत मिली थी। इस मामले पर हम जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रहे हैं। ब्रह्मपुरा थाना में एफआईआर दर्ज कर दी गई है। आगामी 15 नवंबर को छात्रों के बीच जागरूकता को लेकर कार्यक्रम किया जाएगा।

यह भी पढ़े : टॉप-20 में शामिल को कुख्यात अपराधी शशांक गिरफ्तार

यह भी देखें :

संतोष कुमार की रिपोर्ट

Jairam Mahto Anticipatory Bail: जयराम महतो समेत चार को मिली राहत,...

Jairam Mahto Anticipatory Bail: डुमरी विधायक जयराम महतो को सोमवार को अदालत से बड़ी राहत मिली। धनबाद एमपी/एमएलए कोर्ट के विशेष न्यायाधीश दुर्गेश चंद्र...

Patna Ganesh Utsav 2026: गणेश उत्सव में शामिल हुए CM सम्राट...

Patna Ganesh Utsav 2026: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी सोमवार को पटना में महाराष्ट्र मंडल की ओर से आयोजित श्रीगणेश उत्सव पूजा में शामिल हुए। सरपेंटाइन...

Seva Sankalp Kayakalp Abhiyan: बिहार के सरकारी अस्पतालों में बड़ा बदलाव,...

Seva Sankalp Kayakalp Abhiyan, पटना: बिहार के सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में मरीजों को बेहतर और सुविधाजनक माहौल उपलब्ध कराने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने...