Jamui में ‘प्रशासन आपके द्वार’ कार्यक्रम में डीएम ने लोगों से की अपील…

जमुई: Jamui सदर प्रखंड के इंदपे ग्राम पंचायत के परिसर में ‘प्रशासन आपके द्वार’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें जहां ग्रामीणों को सरकार की योजनाओं की जानकारी दी गई वहीं उनसे उनकी समस्याओं से संबंधित आवेदन भी लिए गए। कुछ आवेदनों का ऑन द स्पॉट निपटारा भी किया गया तो कुछ आवेदन को कठिनाई दूर करने के लिए विभाग के पास भेजे गए। प्रशासन आपके द्वार कार्यक्रम में जनसमस्या को लेकर लोगों की भीड़ लगी रही। जिला कलेक्टर अभिलाषा शर्मा ने दीप प्रज्ज्वलित कर प्रशासन आपके द्वार कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए कहा कि प्रशासन आपके द्वार आया है।

आप सरकार द्वारा संचालित कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लें और अपनी समस्या से अवगत कराएं। उन्होंने कहा कि सामान्य समस्याओं को लेकर लोगों को प्रखंड और जिला मुख्यालय जाना पड़ता है। आज समस्याओं के समाधान के लिए प्रशासन आपके द्वार पहुंचा है। लोगों को इसका लाभ उठाना चाहिए। अभिलाषा शर्मा ने शिविर में उपस्थित पदाधिकारियों और कर्मियों को पेंशन और राशन कार्ड का अधिक से अधिक आवेदन लेने पर जोर दिया ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों को इन योजनाओं का लाभ मिल सके।

2 35 22Scope News

उन्होंने पीएम आवास, मनरेगा, आपूर्ति, पेंशन, हर घर नल का जल, विद्युत, स्वास्थ्य, शिक्षा, आंगनवाड़ी, कृषि, परिवहन, उद्योग, श्रम आदि विभागों से जुड़े कल्याणकारी योजनाओं की विस्तार से चर्चा की और इसके संबंध में उपस्थित जनों को शेष अन्य जानकारी देकर उनका उत्साहवर्धन किया। डीएम ने कहा कि हितकारी कार्यों के लिए सरकार कटिबद्ध है। फ्लैक्स के जरिए कल्याणकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। उन्होंने आमजनों की व्यथा के त्वरित निपटान के लिए प्रखंड से लेकर जिला स्तर के अधिकारियों को खास हिदायत दी।

डीएम ने कार्यक्रम स्थल पर मद्य निषेध, समाज कल्याण, आईसीडीएस, स्वास्थ्य, शिक्षा, परिवहन, उद्योग, श्रम आदि विभागों के द्वारा स्टॉल लगाए जाने की चर्चा करते हुए कहा कि जरूरतमंद लोग वहां जाकर वांछित जानकारी हासिल करें और आवेदन के जरिए अपनी समस्याओं से अधिकारियों को अवगत कराकर उसका निदान कराएं। जिलाधिकारी ने इस अवसर पर समेकित बाल विकास परियोजना की चर्चा करते हुए कहा कि इसके तहत एनीमिया, पूरक पोषाहार, पोषण भी पढ़ाई भी, पर्यावरण संरक्षण आदि कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। उन्होंने इसका लाभ लेने का संदेश दिया।

डीएम ने सीडीपीओ को प्रखंड के आंगनवाड़ी केंद्रों का औचक निरीक्षण करने का निर्देश देते हुए कहा कि केंद्र का सुचारू ढंग से संचालन हो, इसका ख्याल किया जाना है। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से केंद्र पर एनीमिया जांच के लिए कैंप लगाने का भी निर्देश दिया। कार्यक्रम में एसडीएम अभय कुमार तिवारी, सिविल सर्जन डॉ कुमार महेंद्र प्रताप, उत्पाद अधीक्षक सुभाष कुमार, सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी शशांक बरनवाल, बीडीओ अभिनव मिश्रा, सीओ ललिता कुमारी समेत अधिकांश संबंधित अधिकारी और पंचायत जनप्रतिनिधि कार्यक्रम में उपस्थित थे।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-   School में किया गया पौधारोपण, छात्रों समेत स्थानीय लोगों से भी की अपील

जमुई से ब्रह्मदेव प्रसाद यादव की रिपोर्ट

Jamui Jamui Jamui Jamui Jamui Jamui

Jamui

Jharkhand 108 Ambulance Strike: झारखंड में एंबुलेंस कर्मचारियों की हड़ताल टली,...

 झारखंड में 108 एंबुलेंस कर्मचारियों की 21 अक्टूबर से प्रस्तावित हड़ताल टल गई है। मांगें पूरी नहीं होने पर 26 अक्टूबर से आंदोलन शुरू...

Jharkhand Weather Update: झारखंड में सुहाना रहेगा मौसम, सुबह धुंध और...

झारखंड में 21 अक्टूबर को मौसम शुष्क और सुहाना रहने का अनुमान है। रांची में तापमान 30 डिग्री तक पहुंच सकता है, जबकि छठ...

Munger Crime News: सीआरपीएफ जवान के बंद घर में 20 लाख...

Munger Crime News: जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र की आईटीसी कॉलोनी में चोरों ने एक सीआरपीएफ जवान के बंद आवास को निशाना बनाया। चोर...