Advertisment

मुख्यमंत्री सचिवालय के अधिकारी के माता-पिता की नृशंस हत्या

पलामू : पलामू जिला मुख्यालय मेदनीनगर से बड़ी खबर सामने आई है। अपराधियों ने एक बड़ी घटना को अंजाम दिया है। जहां एक बुजुर्ग दंपति को घर में घुसकर जघन्य तरीके से हत्या कर दी गई है।

घटना शहर थाना क्षेत्र के कुंड मोहल्ला का है। रात के अंधेरे में घर में घुस कर दोनों को अज्ञात अपराधियों ने बेदर्दी से दोनों को मार डाला। मृतक राजेश्वर राम चंद्रवंशी रिटायर्ड फौजी हैं, वही उनकी पत्नी पर्मिला देवी घरेलू महिला हैं।

दोनों मेदनीनगर में के कुंड मोहल्ला में अकेले रहते थे। मृतक के तीन बेटे हैं। जिनमें छोटे बेटे अरविंद कुमार मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव के आप्त सचिव हैं, जबकि बड़े बेटे पलामू डीपीआरओ में कार्यरत हैं। एक बेटे का निधन पहले ही हो चुका है।

शुक्रवार की सुबह इस वारदात का पता तब चला जब घर पर सफाईकर्मी आया तो उसने गेट खुला पाया और वहां फर्श पर खून के छींटे देखे। अंदर जाकर देखा तो फौजी राजेश्वर राम का खून से लथपथ शव बरामदे पर पडा था वहीं पत्नी प्रमिला देवी का शव किचन में खून से सना दिखा। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।

किसी को भी सहसा यकीन नहीं हो रहा है कि आखिरकार एक बुजुर्ग दंपत्ति से किसकी दुश्मनी हो सकती है। तेज धारदार हथियार से दोनों का गला काटा गया है। वहीं दोनों के शरीर पर भी जख्मों के कई निशान हैं। इससे यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि अपराधियों ने किस बेदर्दी से दोनों की हत्या की होगी।

बहरहाल घटना की सूचना मिलते ही पलामू के एसपी चंदन सिन्हा घटनास्थल पर पहुंचकर अनुसंधान में जुट गए हैं। पुलिस ने डॉग स्क्वायड की टीम बुलाकर छानबीन शुरू कर दी।

पलामू एसपी ने बताया कि फॉरेंसिक टीम के आने तक घटना स्थल पर किसी भी सामान के साथ छेड़छाड़ नहीं की जाएगी। रांची से फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया है, जिसके बाद ही मामले का खुलासा होगा।

Jharkhand Examination Reform Mission 2026:हेमंत सोरेन का Students के नाम संदेश,...

 हेमंत सोरेन ने झारखंड के युवाओं से परीक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए सुझाव देने की अपील की है। सरकार ने सुझाव पोर्टल शुरू...

Jharkhand Bandh 2026: 11 अगस्त को बंद रहेगा झारखंड? छात्रों पर...

Jharkhand Bandh 2026, रांची: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद को लेकर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। छात्रों...

Shravani Mela 2026: सुलतानगंज में कांवरियों पर हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा, ‘बोल...

Shravani Mela 2026: पवित्र श्रावणी मेले की दूसरी सोमवारी पर सुलतानगंज में कांवरियों के स्वागत का अनोखा नजारा देखने को मिला। उत्तरवाहिनी गंगा के...