शराब माफियाओं पर अब होगी CCA की कार्रवाई, थानों को सूची बनाने का निर्देश जारी

पटना: राज्य में शराबबंदी के बावजूद अवैध शराब कारोबारी मान नहीं रहे और अवैध शराब का धंधा कर रहे हैं। अवैध शराब कारोबार से एक तरफ जहां कानून व्यवस्था पर असर पड़ रहा है तो दूसरी तरफ जहरीली शराब पीने से सैकड़ों लोगों ने अपनी जान गंवा दी। बीते दिनों सारण और सिवान में कई लोगों की मौत के बाद अब राज्य सरकार शराबबंदी कानून में बड़ा बदलाव करने जा रही है। राज्य सरकार ने सभी थानों को निर्देश दिया है कि वैसे लोगों की सूची बनाएं जो एक बार शराब मामले में जेल गए और बाहर आने के बाद दुबारा शराब के कारोबार में लिप्त हो गए।

नीतीश सरकार के आदेश पर अब ऐसे शराब कारोबारी के ऊपर सीसीए की कार्रवाई की जाएगी और उन्हें जिलाबदर कर दिया जाएगा। पटना के डीआईजी सह एसएसपी राजीव मिश्रा ने बताया कि उन्होंने अपने अधीन सभी थानों को ऐसे शराब कारोबारी का लिस्ट बनाने के निर्देश दिया है। सूची बन जाने के बाद सभी को जिलाबदर किया जाएगा। बता दें कि जिलाबदर कानून के तहत जिलाधिकारी किसी भी अपराधी को जिला से बाहर रहने की सजा दे सकते हैं और अगर अपराधी जेल में बंद है तो उसे एक वर्ष तक जेल में बंद रखा जा सकता है।

यह भी पढ़ें- Araria में सीएसपी संचालक से दिनदहाड़े लूटपाट, पुलिस जुटी जांच में…

https://youtube.com/22scope

CCA CCA CCA

CCA

Highlights

Ranchi Land Scam: ईडी का बड़ा एक्शन, 8 मौजा में जमीन...

रांची में फर्जी दस्तावेजों से जमीन घोटाले पर ईडी ने बड़ा कदम उठाया है। मोरहाबादी समेत 8 मौजा में जमीन की रजिस्ट्री और म्यूटेशन...

Agnipath Scheme Review: अग्निवीरों की सेवा अवधि बढ़ाने और 50% तक...

ऑपरेशन सिंदूर के अनुभव और पहले अग्निवीर बैच की सेवा पूरी होने से पहले केंद्र सरकार अग्निपथ योजना की समीक्षा कर रही है। सेवा...

PSC PT Result 2025: रिजल्ट पर उठे सवाल, 832 अभ्यर्थियों के...

जेपीएससी सिविल सेवा पीटी रिजल्ट 2025 को लेकर अभ्यर्थियों ने 832 रोल नंबर के गैप पर सवाल उठाए हैं। वहीं आयोग ने सिविल सेवा...