‘स्कूल खोलो तब खेल खेलो’, अर्थशास्त्री ज्यां द्रेज ने किया विरोध प्रदर्शन

रांची : रांची के JSCA मैदान में एक तरफ INDIA और न्यूजीलैंड के बीच मैच खेलने की तैयारी चल रही थी, तो दूसरी जानिब स्कूल खोलने को लेकर विभिन्न सामाजिक संगठन विरोध प्रदर्शन कर रहे थे. इस विरोध प्रदर्शन में चर्चित सामाजिक कार्यकर्ता एवं अर्थशास्त्री ज्यां द्रेज भी तख्तियां लेकर मौजूद थे, जिसपर लिखा था स्कूल खोलो तब, खेल खेलो.

JSCA Protest1 22Scope News

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नाम पत्र जारी करते हुए विभिन्न सामाजिक संगठनों ने लिखा है कि, एक तरफ जेएससीए स्टेडियम में पूरी क्षमता के साथ दर्शकों के बैठने की व्यवस्था की गई है तो दूसरी तरफ राज्यभर में प्राथमिक स्कूलों को बंद रखा गया है. स्कूलों को खोलने को लेकर सरकार ने अबतक इस दिशा में कोई पहल नहीं की है.

लंबे समय तक स्कूलों को और आंगनबाड़ी केंद्रों को बंद रखने से बच्चों का भविष्य अंधकारमय हो गया है. वे भूल गए हैं कि, उन्होंने कक्षा में क्या पढ़ाई की है. बहुत सारे बच्चों ने विद्यालय छोड़ दिया है और मजदूरी करने को मजबूर हुए हैं. ये बच्चों के भविष्य के साथ अन्याय है. सामाजिक संगठनों ने मुख्यमंत्री के नाम लिखे पत्र में कहा है कि, वे लोग खेल के विरोधी नहीं हैं लेकिन स्कूलों के खोलने के पक्षधर हैं.

रिपोर्ट : शाहनवाज

Dave Cousins Archery Coach: तीन महीने से सैलरी नहीं! भारतीय तीरंदाजी...

Dave Cousins Archery Coach: भारतीय कंपाउंड तीरंदाजी टीम के विदेशी मुख्य कोच डेव कजिंस ने तीन महीने से वेतन नहीं मिलने पर पद छोड़ने...

Jamshedpur P&M Mall: P&M मॉल का पिछला गेट क्यों हुआ सील?...

Jamshedpur P&M Mall, जमशेदपुर: बिष्टुपुर स्थित पीएंडएम मॉल में नक्शा विचलन से जुड़े मामले को लेकर टाटा स्टील ने कार्रवाई शुरू कर दी है।...

Bihar Commercial Tax Raid: बिहार में पटाखा कारोबारियों पर वाणिज्य कर...

Bihar Commercial Tax Raid: बिहार में कर चोरी के विरुद्ध वाणिज्य कर विभाग ने कार्रवाई करते हुए गया और औरंगाबाद के तीन पटाखा प्रतिष्ठानों...