किन्नर द्वारा गोद लिए मासूम बच्ची की पीट-पीटकर हत्या

आरा : भोजपुर जिले के पिरो थाना क्षेत्र के पीरो बस स्टैंड के समीप शनिवार की सुबह किन्नर द्वारा गोद लिए आठ माह की मासूम बच्ची की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। घटना को लेकर गांव एवं आसपास के इलाके में सनसनी मच गई है। वहीं किन्नर द्वारा अपने पति पर ही उसकी पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप लगाया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, मृत बच्ची पीरो थाना क्षेत्र के पीरो बस स्टैंड निवासी सरफराज खान की आठ माह की पुत्री लक्ष्मी कुमारी है।

उधर, बच्ची की मौत के बाद वहां पर बसे सभी किन्नरों का आक्रोश भड़क उठा। जिसके बाद आक्रोशित किन्नरों ने आरोपियों की गिरफ्तारी को मांग को लेकर पीरो बस स्टैंड के पास बच्ची के शव को सड़क के बीचों-बीच रख सड़क जाम कर दिया। सड़क जाम के दौरान उनके द्वारा टायर जलाकर आगजानी भी की गई। उनके द्वारा करीब तीन घंटे तक सड़क को जाम रखा गया। सड़क जाम होने के कारण सड़क के दोनों और वाहनों की लंबी कतारे लगी रही एवं आवागमन पूरी तरह ठप रहा।

यह भी पढ़े : हथियारबंद अपराधियों ने स्कूटी सवार प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली

यह भी देखें :

नेहा गुप्ता की रिपोर्ट

Jharkhand Monsoon Update: अलनीनो का असर, दो दिन कमजोर रहेगा मानसून,...

 झारखंड में मानसून दो दिन कमजोर रहेगा, अलनीनो बनने से खेती पर असर की आशंका, कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी। Jharkhand...

जमशेदपुर में ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने सड़कों पर उतरे सिटी एसपी ललित...

जमशेदपुर: शहर में ट्रैफिक को सुव्यवस्थित करने और अतिक्रमण रोकने के मकसद से सिटी SP ललित मीना सोमवार को खुद सड़कों पर उतरे। उन्होंने...

नशे के खिलाफ झारखंड का बड़ा कदम, जानिए क्या है हेमंत...

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि नशीले और प्रतिबंधित पदार्थों के सेवन का इंसानी सेहत पर बहुत बुरा असर पड़ता है। उन्होंने बताया कि...