Advertisment

माओवादियों का उत्पात, बम लगाकर रेलवे ट्रैक उड़ाया

लातेहार : भाकपा माओवादी संगठन ने नक्सली प्रशांत बोस की गिरफ्तारी के विरोध में 20 नवंबर को भारत बंद का अह्वान किया है. माओवादियों के प्रतिरोध दिवस के आखिरी दिन और पूर्व घोषित एक दिवसीय भारत बंद के शुरू होते ही माओवादियों ने एक बड़ी घटना को अंजाम दिया है. नक्सलियों ने धनबाद रेल मंडल के टोरी-लातेहार के बीच रेल पटरियों को बम से उड़ा दिया है. इस घटना में एक ट्रॉली भी डिरेल हो गई है. साथ ही अप और डाउन मार्ग पूरी तरह से बाधित हो गई है. फिलहाल रेल प्रशासन द्वारा मौके पर राहत कार्य चलाया जा रहा है.

शीर्ष माओवादी नेता प्रशांत बोस उर्फ किशन दा और उनकी पत्नी शीला मरांडी की गिरफ्तारी के विरोध में माओवादी संगठनों की विभिन्न इकाईयों की ओर से गत 15 नवंबर से प्रतिरोध दिवस मनाया जा रहा है. शुक्रवार को इसका आखिरी दिन था. इसी बीच माओवादियों ने झारखंड में अपने सबसे सॉफ्ट टारगेट ‘रेल’ को अपना निशाना बनाया है. बीती रात करीब 12:50 बजे धनबाद रेल मंडल के टोरी-लातेहार रेलखंड के रिचुछुटा-डेमू स्टेशनों के बीच किलोमीटर 206/25-27 के बीच अप एवं डाउन लाइन पर माओवादियों ने बम ब्लास्ट कर रेल पटरियों को उड़ा दिया.

कई ट्रेन का रूट डाइवर्ट

18636 सासाराम-रांची और 08310 जम्मूतवी एक्स. गया-कोडरमा-मुरी होकर चलेगी दोनों ट्रेन रेलवे ने 2 ट्रेन के परिचालन को आज के लिए रदद् किया है. जिनमें 03364 डिहरी ऑन सोन – बरवाडीह स्पेशल रदद्, 03362 बरवाडीह- नेसुबोगोमो स्पेशल ट्रेन भी कैंसिल.

रिपोर्ट : राजकुमार

रेलवे क्रॉसिंग से 17 वर्षीय लड़की का शव बरामद, दुष्कर्म के बाद हत्या का आरोप

Kosi Mechi River Link Project: कोसी-मेची रिवर लिंक परियोजना से सीमांचल...

Kosi Mechi River Link Project, Patna: बिहार के सीमांचल क्षेत्र में सिंचाई और जल प्रबंधन को मजबूत करने की दिशा में कोसी-मेची अंतःराज्यीय रिवर...

Hajipur Electricity Projects 2026: हाजीपुर में ऊर्जा सचिव का दौरा, बिजली...

Hajipur Electricity Projects 2026: बिहार ऊर्जा विभाग के सचिव-सह-अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक, बिहार स्टेट पावर होल्डिंग कंपनी लिमिटेड (BSPHCL) अजय यादव ने बुधवार को हाजीपुर जिले...

Jharkhad JPSC Radd News: JPSC नियुक्ति रद्द करने के आदेश को...

Jharkhad JPSC Radd News, रांची: झारखंड सरकार की ओर से नियुक्तियां रद्द करने के आदेश को हाईकोर्ट में चुनौती दी गई है। 11वीं से...