नक्सलियों का तांडव, मधुबन और खुखरा में उड़ाया मोबाइल टावर

गिरिडीह : गिरिडीह में नक्सलियों का तांडव एकबार फिर देखने को मिला है. मधुबन और पीरटांड़ थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग जगहों पर नक्सली संगठन भाकपा माओवादी ने शुक्रवार की देर रात मोबाइल टावर उड़ा दिया. इस दौरान माओवादियों ने दोनो स्थानों पर पर्चा भी छोड़ा है, जिसमें प्रशांत बोस और उसकी पत्नी की गिरफ्तारी और जेल में कोई स्वास्थ सुविधा नहीं दिए जाने का विरोध जताया है. माओवादियों ने मधुबन थाना के जयनगर और खुखरा के जमुआतांट का गांव मोबाइल टावर उड़ाया है. जानकारी के अनुशार खुखरा के जमुआटांड में माओवादियों ने एयरटेल का टावर उड़ाया तो जयनगर में आइडिया का मोबाइल टावर उड़ाया है. बताया जा रहा कि दोनो गांवो में करीब 50 की संख्या में हथियारबंद माओवादी पहुंचे थे जिन्होनें घटना का अंजाम दिया. घटना के दूसरे दिन घटनास्थल में एएसपी गुलशन तिर्की और इलाके के एसडीपीओ मनोज कुमार और डुमरी इंपेक्टर आदिकांत महतो पुलिस जवानों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे हैgiridih 2 1 22Scope News.

बता दें कि प्रशांत बोस और और उसकी पत्नी शीला बोस को जेल में स्वास्थ सुविधा नहीं दिए जाने के विरोध का जताया है. झारखंड और बिहार में छह दिन का प्रतिरोध दिवस के साथ 27 जनवरी को दोनों राज्यो में बंद की घोषणा की है. इसी दौरान माओवादियों ने शुक्रवार की देर रात गिरिडीह के मधुबन और खुखरा में मोबाइल टावर उड़ा कर घटना को अंजाम दिया.

रिपोर्ट : आशुतोष

फोन नहीं उठाने पर नक्सलियों ने जलाया पोकलेन, लघु सिंचाई विभाग के काम को करवाया बंद

Itki Missing Student:इटकी में स्कूल से 10 वर्षीय छात्र लापता, CCTV...

रांची के इटकी में कक्षा पांच का 10 वर्षीय छात्र शेख रेहान 11 सितंबर की शाम स्कूल से लापता हो गया। पुलिस CCTV फुटेज...

Agniveer Missing:चंडीगढ़ ड्यूटी ज्वाइन करने निकला Agniveer रहस्यमय तरीके से लापता,...

रांची का अग्निवीर रोहन भुटकुमार चंडीगढ़ कैंट में ड्यूटी ज्वाइन करने जाते समय लापता हो गया। मां ने टैक्सी चालक पर मारपीट और सामान...

Jharkhand Groundwater:झारखंड के 283 गांवों के भूजल में Fluoride की अधिकता,...

 झारखंड के सात जिलों के 283 गांवों के भूजल में फ्लोराइड की अधिकता मिली है। स्कूल स्क्रीनिंग में बच्चों में डेंटल फ्लोरोसिस के मामले...