भोजपुरी में पहली बार Blues Progression संगीत का प्रयोग, मनोज भावुक ने लिखा तो…

पहली बार भोजपुरी में ब्लूज़ प्रोग्रेशन संगीत का प्रयोग। मनोज भावुक के गीत ‘ राह बाटे कठिन, मगर बाटे’ को स्वर दिया है कल्पना पटवारी ने। कल्पना ने अपने जन्मदिन पर जारी किया वीडियो

पटना: लोकप्रिय गायिका कल्पना पटवारी नित नए प्रयोग की हिमायती रही हैं। कुछ वर्ष पूर्व कोक स्टूडियो में लोक गीत ‘बिरहा’ का आधुनिक संगीत के साथ ऐसा फ्यूजन किया था कि ये सॉन्ग जमकर हिट हुआ। 27 अक्टूबर को कल्पना अपने जन्मदिन पर फिर से एक बार एक नए प्रयोग के साथ हाजिर हुईं हैं। पहली बार भोजपुरी में ब्लूज़ प्रोग्रेशन संगीत का प्रयोग हुआ है। सुप्रसिद्ध गजलकार मनोज भावुक के गजल ‘राह बाटे कठिन, मगर बाटे ‘ को कल्पना ने स्वर दिया है। इस सॉन्ग में ब्लूज़ प्रोग्रेशन संगीत का प्रयोग हुआ है।

ध्रुव घनेकर के एल्बम वॉयेज 2 में भी कल्पना शामिल हैं, जो वर्तमान में ग्रैमी अवार्ड्स के लिए विचाराधीन है जबकि मनोज भावुक भोजपुरी के मशहूर शायर हैं। मनोज को उनके भोजपुरी गजल-संग्रह के लिए सिनेहस्ती गुलजार और ठुमरी साम्राज्ञी गिरिजा देवी के हाथों भारतीय भाषा परिषद द्वारा सम्मानित किया जा चुका है। उन्हें भोजपुरी साहित्य के लिए फिल्मफेयर और फेमिना द्वारा भी सम्मानित किया जा चुका है।

‘राह बाटे कठिन’ वीडियो Kalpana Patowary Official से रिलीज किया गया है जिसमें स्वर – कल्पना पटवारी, गीतकार – मनोज भावुक, संगीत – काकुल भराली ने दिया है।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-   Patna DM पर दर्ज होगा FIR, 17 महीने पहले मामले में कोर्ट ने…

Blues Progression Blues Progression Blues Progression

Blues Progression

पूर्व राष्ट्रपति डॉ. प्रणब मुखर्जी: भारत के सर्वप्रिय ‘प्रणब दा’ की...

पूर्व राष्ट्रपति डॉ. प्रणब मुखर्जी : 31 अगस्त 2020 को भारत ने अपना एक महान सपूत, कुशल राजनीतिज्ञ और दूरदर्शी राजनेता खो दिया था।...

प्रिंसेस डायना: दिल की रानी से लेकर पेरिस की उस खौफनाक...

1 जुलाई 1961 को इंग्लैंड के सैंड्रिंघम में जन्मी डायना फ्रांसेस स्पेंसर (प्रिंसेस डायना) का शुरुआती जीवन ब्रिटिश कुलीन वर्ग के बीच बीता। वे...

बाढ़ में चार मजदूरों की संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप; बिहार...

पटना का बाढ़ शराब कांड — शराबबंदी के नाम पर सामाजिक त्रासदी, प्रशासनिक विफलता और सियासी जवाबदेही 1. घटना की जमीनी सच्चाई और जांच...