CM नहीं दे रहे मिलने का समय, धमकी मिलने के बाद पप्पू यादव ने…

पटना: लॉरेंस बिश्नोई गैंग से पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव को धमकी मिलने की जानकारी सामने आने के बाद पप्पू यादव ने भी अब खुल कर इस पर बात की। उन्होंने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री से उन्होंने कई बार संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन उन्हें मिलने का समय नहीं मिला।

पप्पू यादव ने कहा कि मैंने मुख्य सचिव, सीएम के निजी सचिव को कई बार फोन किया लेकिन अब तक मुझे सीएम से मिलने का समय नहीं मिला है। मैंने डीजीपी और पूर्णिया के आईजी को भी मामले की जानकारी दी बावजूद इसके मेरी सुरक्षा को लेकर कोई व्यवस्था नहीं की जा रही है। पप्पू यादव ने कहा कि उनकी किसी से कोई व्यक्तिगत लड़ाई नहीं है, वे सिर्फ वैचारिक बातें करते हैं। लॉरेंस गैंग की तरफ से धमकी मिलने के बाद पप्पू यादव ने गृह मंत्री को भी पत्र लिख कर जेड श्रेणी की सुरक्षा की मांग की है।

पप्पू यादव ने कहा कि सुरक्षा देना या न देना सरकार का विशेषाधिकार है लेकिन आज दिख रहा है कि सरकार उन्हें सुरक्षा दे रही है जिन्हे जरूरत नहीं है लेकिन गैर सत्ता पक्ष के नेता जिन्हे धमकी मिल रही है उन्हें मिलने का भी समय नहीं दिया जा रहा है। उन्हें तो धमकी मिली फिर भी वे मुंबई गए और बाबा सिद्दीकी के परिवार से मिल कर आए।

बता दें कि मुंबई में एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या कांड के बाद पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग को एक दिन में समाप्त करने की बात कही थी जिसके बाद अब उन्हें लॉरेंस बिश्नोई गैंग के द्वारा सुधर जाने की नसीहत दी गई और कहा गया है कि अगर नहीं सुधरे तो रेस्ट इन पीस कर दिए जाएंगे।

यह भी पढ़ें- ‘उद्योग हेतु बेहतर है बिहार की नीतियां, सरकार ने बेंगलुरु में आयोजित की इन्वेस्टर्स मीट’…

https://youtube.com/22scope

CM CM CM CM

CM

Bihar MLC Election: तिरहुत शिक्षक-स्नातक सीटों पर NDA की जीत का...

Bihar MLC Election, मुजफ्फरपुर: बिहार में शिक्षक और स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों के विधान परिषद चुनाव को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। भारतीय...

Jio Platforms IPO: जियो के आईपीओ पर ₹2.5 लाख करोड़ से...

Jio Platforms IPO: जियो प्लेटफॉर्म्स के प्रस्तावित आईपीओ को एंकर निवेशकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है। कंपनी की ₹8,110 करोड़ की एंकर बुक के...

Gayaji Firing News: दुर्गा पूजा के बीच गयाजी में दारोगा के...

Gayaji Firing News: बिहार के गया जिले में दुर्गा पूजा के दौरान गोलीबारी की घटना से सनसनी फैल गई। मानपुर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र...