सलमान खान और जीशान सिद्दीकी को धमकाने वाला बरेली निवासी तैयब उर्फ गुफरान नोएडा से गिरफ्तार

डिजीटल डेस्क : सलमान खान और जीशान सिद्दीकी को धमकाने वाला बरेली निवासी तैयब उर्फ गुफरान नोएडा से गिरफ्तार। गत दिनों मुंबई में मारे गए एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी के विधायक बेटे जीशान सिद्दीकी और बॉलीवुड एक्टर सलमान खान को धमकाने के मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है।

धमकाने वाले युवक का नाम गुफरान खान उर्फ तैयब है और उसे नोएडा से गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ में उसने पुलिस को बताया है कि वह मूल रूप से यूपी के बरेली का निवासी है।

नोएडा के सेक्टर 39 में छिपा था गुफरान खान उर्फ तैयब

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान और जीशान सिद्दीकी को धमकी देने वाला गुफरान खान के बारे में मुंबई पुलिस को सूचना मिली थी कि वह नोएडा में छिपा है। उसके बाद मुंबई पुलिस की एक टीम नोएडा आई थी और सर्विलांस की मदद से उसका लोकेशन ट्रेस करते हुए नोएडा के ही सेक्टर 39 इलाके में घेराबंदी की। वहीं से गुफरान की गिरफ्तारी हुई है।

गिरफ्तार गुफरान खान की उम्र 20 साल बताई जा रही है। बीते शुक्रवार को ही उसने जीशान सिद्दीकी के कार्यालय में आरोपी ने धमकी भरा फोन किया था। जानकारी मिलते ही तुरंत मुंबई पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज करते हुए अपनी पड़ताल शुरू कर दी थी।

जीशान सिद्दीकी के कार्यालय के कर्मचारी की ओर से मुंबई के निर्मलनगर थाने में शिकायत की गई थी। उसके बाद अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था।

जीशान-सलमान की फाइल फोटो और नोएडा से गिरफ्तार बरेली निवासी गुफरान उर्फ तैयब खान
जीशान-सलमान की फाइल फोटो और नोएडा से गिरफ्तार बरेली निवासी गुफरान उर्फ तैयब खान

व्हाट्सऐप कॉल पर मुंबई के विधायक जीशान खान को गुफरान ने दी थी धमकी

आरोपी गुफरान खान की गिरफ्तारी के बाद हुई पूछताछ में सामने आए तथ्यों के हवाले से मुंबई पुलिस ने बताया कि गुफरान द्वारा बताई जा रही कहानियों में से कड़ियां जोड़ी जा रही हैं। उसके अपराध जगत वाले कनेक्शन भी खंगाले जा रहे हैं।

मुंबई पुलिस ने बताया कि बीते शुक्रवार को जीशान सिद्दीकी के बांद्रा ईस्ट स्थित जनसंपर्क कार्यालय में गुफरान ने फोन कर रुपयों की डिमांड की थी। साथ ही मांगी गई रकम नहीं देने पर विधायक जीशान सिद्दीकी और बालीवुड अभिनेता सलमान खान को जान से मारने की धमकी भी दी थी।

बता दें कि विधायक जीशान सिद्दीकी के पिता बाबा सिद्दीकी की गत 12 अक्टूबर को दशहरे की रात अपराधियों ने हत्या कर दी थी। वारदात को जीशान सिद्दीकी के कार्यालय के सामने अपराधियों ने अंजाम दिया था।

उसके कुछ दिन बाद जीशान सिद्दीकी को भी जान से मारने की धमकी दिए जाने के बाद ही मुंबई पुलिस तुरंत हरकत में आई। आरोपी गुफरान ने धमकी वाट्सऐप कॉल के जरिए दी थी।

जीशान-सलमान की फाइल फोटो और नोएडा से गिरफ्तार बरेली निवासी गुफरान उर्फ तैयब खान
जीशान-सलमान की फाइल फोटो और नोएडा से गिरफ्तार बरेली निवासी गुफरान उर्फ तैयब खान

लॉरेंस बिश्नोई गैंग से गफुरान खान के तार जुड़े होने का जताया जा रहा अंदेशा, पूछताछ जारी…

सर्विलांस से शुरू हुई जांच के बाद मुंबई पुलिस को जानकारी मिली कि आरोपी गुफरान खान दिल्ली के निकट नोएडा में छिपकर रह रहा है। उसके बाद मुंबई पुलिस की एक टीम नोएडा पहुंची और सेक्टर 39 इलाके में गुफरान उर्फ तैयब को गिरफ्तार किया।

गुफरान उर्फ तैयब बरेली का रहने वाला है। पुलिस की प्रारंभिक पूछताछ में किसी भी गैंग से आरोपी के कनेक्शन की बात सामने नहीं आई है। हालांकि, पहले ये आशंका जताई जा रही थी कि यह काम लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गों का हो सकता है।

आरोपी गुफरान खान उर्फ तैयब को मुंबई पुलिस अपने साथ लेकर मुंबई को रवाना हो रही है। अब आगे की पूछताछ मुंबई की क्राइम ब्रांच करेगी। इस बीचयूपी पुलिस यह पता करने में जुटी है कि क्या उसका कोई पुराना आपराधिक इतिहास रहा है। पुलिस आरोपी के बरेली स्थित घरवालों का पता लगा रही है।

Saffrn

Trending News

Jharkhand Voter Verification: रांची में आज और कल चलेगा विशेष अभियान,...

 रांची जिले में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत 7 और 8 जून को मतदाता सत्यापन अभियान चलेगा। बीएलओ केंद्र सुबह 8 बजे से...

Jharkhand BJP News: आज रांची पहुंचेंगे भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन, संगठनात्मक...

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नितिन नवीन शनिवार सुबह रांची पहुंचेंगे। उनके स्वागत और संगठनात्मक कार्यक्रमों को लेकर पार्टी ने तैयारियां पूरी कर ली हैं।Jharkhand BJP...

Jharkhand Rajya Sabha Election 2026: कांग्रेस उम्मीदवार पर झामुमो नाराज, राज्यसभा...

झारखंड राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस द्वारा प्रणव झा को उम्मीदवार बनाए जाने के बाद झामुमो ने नाराजगी जताई है। दोनों दलों के बीच सीटों...

Ranchi Missing Children Case: धुर्वा से लापता दो जुड़वां भाइयों की...

रांची के धुर्वा थाना क्षेत्र से लापता दो जुड़वां भाइयों की तलाश में पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। कई जिलों में छापेमारी...

Jharkhand VAT Update: पेट्रोल-डीजल और शराब के खुदरा विक्रेताओं को बड़ी...

झारखंड सरकार ने वैट नियमावली 2006 में संशोधन कर पेट्रोल-डीजल और शराब के खुदरा विक्रेताओं को मासिक व त्रैमासिक रिटर्न दाखिल करने की अनिवार्यता...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img