गाजियाबाद के जिला कोर्ट में बवाल, जज-वकीलों के बीच विवाद के बाद पुलिस का लाठीचार्ज

डिजीटल डेस्क : गाजियाबाद के जिला कोर्ट में बवाल, जज-वकीलों के बीच विवाद के बाद पुलिस का लाठीचार्ज। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद कोर्ट में मंगलवार को सुनवाई के दौरान जबरदस्त हंगामा और बवाल हुआ है। कोर्ट रूम में जज और वकील के बीच किसी बात पर बहस हो गई। उसके बाद कोर्ट के अन्य वकील भी वहां पहुंच गए और हंगामा करना शुरू कर दिया।

जजों की ओर दी गई सूचना पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची तो वकीलों की उनसे भी कहासुनी शुरू हो गई। पहले पुलिस ने वकीलों को समझाकर शांत कराने में जुटी लेकिन बात बिगड़ते और बेकाबू होते देख पुलिस ने बलपूर्वक वकीलों को मौके से हटाना शुरू कर दिया।

उसी क्रम में पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा और देखते ही देखते पुलिस के लाठीचार्ज के खिलाफ वकीलों ने पथराव शुरू कर दिया।

लाठीचार्ज और पथराव में वकीलों के साथ पुलिस वाले भी घायल

गाजियाबाद कोर्ट में मंगलवार को इस हंगामे और बवाल के दौरान हुए लाठीचार्ज और पथराव में कई वकील और पुलिसकर्मी भी घायल हो गए हैं। पुलिस की कार्रवाई के खिलाफ कोर्ट के बाहर ही वकील धरने पर बैठ गए हैं और जजों के खिलाफ नारे भी लगा रहे हैं।

बताया जा रहा है कि कोर्ट रूम में मंगलवार को एक आरोपी के जमानत के मामले की सुनवाई के दौरान हंगामा मचा। वकील अपना पक्ष रख रहे थे और उसी दौरान किसी बात को लेकर जज और वकील में तीखी बहस शुरू हो गई। फिर वकीलों ने अपनी बात को लेकर हंगामा मचाना शुरू किया तो जजों ने तुरंत पुलिस को मौके पर बुलवा लिया।

गाजियाबाद कोर्ट परिसर में हंगामा
गाजियाबाद कोर्ट परिसर में हंगामा

हालात काबू करने को पुलिस ने किया लाठीचार्ज, जवाब में वकीलों ने फेंकी कुर्सियां

मौके पर पहुंची पुलिस ने हालात काबू करने के लिए जब लाठीचार्ज किया तो वकीलों ने भी जवाब में पथराव शुरू कर दिया। देखते ही देखते कोर्ट रूम में अजीबोगरीब बवाल का नजारा बना और लगा जैसे बलवा मच गया हो। अफरातफरी मच गई। लोग बचने को इधर-उधर भागने लगे।

कोर्ट रूम में ही कुर्सियां चलाई गईं।  इस बवाल में सूचना मिलने तक एक दर्जन वकीलों और 4 पुलिसकर्मियों के घायल होने की सूचना है।

हालात ज्यादा बिगड़ते देख मौके पर अधिकारियों ने अतिरिक्त पुलिसबल बुलाया। हालात पर नियंत्रण पाने को गाजियाबाद जिला कोर्ट में केंद्रीय रिजर्व पुलिस की एक टीम भी पहुंची और तीन ट्रकों से पीएसी के जवान भी पहुंचे।

गाजियाबाद कोर्ट परिसर में हंगामा
गाजियाबाद कोर्ट परिसर में हंगामा

पुलिस ने जिला कोर्ट परिसर को कराया खाली, परिसर के बाहर डटे प्रदर्शनकारी वकील

केंद्रीय बल और पीएसी के पहुंचने के बाद बलवास्थल बने जिला कोर्ट परिसर को तुरंत खाली कराया जाना शुरू हुआ। हंगामा करने वालों को मौके से खदेड़ा गया। कुछ ही देर में एक्शन में आते ही पुलिस ने कोर्ट कैंपस खाली करा लिया लेकिन प्रदर्शनकारी कोर्ट परिसर से बाहर निकलकर वहीं रुख गए और धरने पर डटे हैं।

हंगामे के दौरान वकीलों ने जजों पर कुर्सियां फेंकीं। पुलिस की लाठीचार्ज से गुस्सा हुए वकीलों ने कचहरी की पुलिस चौकी में जमकर तोड़फोड़ भी की और परिसर से खदेड़ दिए जाने के बाद अब नाराज वकील कोर्ट के बाहर धरने पर बैठ गए हैं। जज के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर रहे हैं।

दूसरी ओर, जजों ने भी वकीलों के दुर्व्यवहार के खिलाफ अपना कमरा बंद कर लिया है और कोर्ट की कार्यवाही रोक दी है। कोर्ट परिसर में भारी पुलिसबल तैनात है।

Tata Steel PM Mall Notice: टाटा स्टील ने PM मॉल को...

Tata Steel PM Mall Notice : बिष्टुपुर स्थित P&M मॉल की जमीन को लेकर टाटा स्टील और मॉल प्रबंधन के बीच विवाद एक बार...

Jamshedpur Jitiya Accident: जिउतिया स्नान के दौरान बड़ा हादसा, स्वर्णरेखा नदी...

Jamshedpur Jitiya Accident, जमशेदपुर: जिउतिया पर्व के दौरान मानगो के गांधी घाट के पास स्वर्णरेखा नदी में स्नान करने गईं दो बच्चियां तेज बहाव...

Lohardaga Shop Sealing: लोहरदगा में 23 दुकानें सील, लंबे समय से...

Lohardaga Shop Sealing, लोहरदगा: लंबे समय से किराया बकाया रखने वाले दुकानदारों के खिलाफ नगर परिषद ने कार्रवाई करते हुए 23 दुकानों को सील...