Ranchi- रिम्स में सीटी स्कैन मशीन की खरीद में हो रही देरी से नाराज झारखंड हाई कोर्ट ने मामले की सुनवाई के दौरान रिम्स प्रबंधन को जमकर लताड़ लगाई.
रिम्स प्रबंधन ने कहा कि कोर्ट के आदेश के बाद दूसरी सीटी स्कैन मशीन खरीदारी की प्रक्रिया एक बार फिर से शुरु कर दी गई है.
अदालत ने इस पर भी रिम्स प्रबंधन को जमकर लताड़ लगाई और पूछा कि आखिर ऐसा क्यों किया गया? अप्रूवल में देरी क्यों गई ? क्या यह माना जाए कि यह मामला सेटल था या किसी की इंटरेस्ट के साथ किया गया? अदालत ने इस पूरे मामले पर नाराजगी जताते हुए कहा कि अब समय आ गया है कि सबकी जिम्मेदारी तय किया जाय. आखिर इस देरी का जिम्मेवार कौन है? किसकी वजह से देरी हुई है?
जबकि रिम्स प्रबंधन की ओर से कहा गया कि कंपनी को पहले आदेश दिया गया था, लेकिन समय से आपूर्ति नहीं होने के कारण फिर से समय बढ़ाना पड़ा. ताकि खरीदारी की प्रक्रिया पूरी की जा सके.
अदालत ने जन औषधि केंद्र को दवा सप्लाई के लिए जारी टेंडर में हो रही देरी पर भी नाराजगी जताई. अदालत ने कहा कि जब फाइनेंसियल बिट खुल गया तो संचिका को टेक्निकल बोर्ड के चेयरमैन के पास क्यों भेजा गया? इस पर तो गवर्निंग बॉडी भी निर्णय ले सकती है. आखिरकार अदालत ने अगला सप्ताह प्रगति रिपोर्ट पेश करने का निर्देश दिया.
रिपोर्ट-प्रोजेश

















