West Champaran में जमीनी विवाद में झड़प में चली गोली, एक घायल

पश्चिम चंपारण: पश्चिम चंपारण में मंगलवार की देर शाम अपराधियों ने एक व्यक्ति को गोली मार कर घायल कर दिया। घायल का इलाज जीएमसीएच में चल रहा है। घटना बेतिया के शनिचरी चौक के समीप की है जहां बदमाशों ने एक व्यक्ति को गोली मार दी। घायल की पहचान सिरिसिया थाना क्षेत्र के रामरेखा गांव निवासी मनोज यादव के रूप में की गई। बताया जा रहा है कि घायल के भाई के साथ भी बदमाशों ने मारपीट की है और लाठी डंडे से पीट कर उसे जख्मी कर दिया है।

घटना की सूचना पर स्थानीय थाना की पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की छानबीन की। मामले में एसपी डॉ शौर्य सुमन ने बताया कि जमीनी विवाद में दो पक्षों के बीच झड़प हुई थी। इस दौरान गोली भी चली जिसमें एक व्यक्ति को गोली लगी है। पुलिस ने करीब आधा दर्जन लोगों को हिरासत में लिया है और पूछताछ कर रही है। पुलिस ने मौके से एक देशी कट्टा, एक लोडेड पिस्टल, एक जिन्दा कारतूस और एक खोखा भी बरामद किया है।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-    Munger में बिहार का सबसे बड़ा दीपोत्सव, जलाए जाएंगे इतने लाख दीये

पश्चिम चंपारण से दीपक कुमार की रिपोर्ट

West Champaran West Champaran West Champaran

West Champaran

जमशेदपुर मौसम रिपोर्ट दिनांक: 15-09-2026

🌤️ जमशेदपुर मौसम रिपोर्ट दिनांक: 15-09-2026 📅 दिनांक: 15-09-2026☀️ आज का पूर्वानुमान आज अधिकतम तापमान 34°C और न्यूनतम 26°C के आसपास रहने का अनुमान है। बारिश...

बिहार मौसम रिपोर्ट दिनांक: 15-09-2026

बिहार मौसम रिपोर्ट दिनांक: 15-09-2026आज बिहार में अधिकांश जिलों में हल्की से मध्यम बारिश/बूंदाबांदी की संभावना है, जबकि पटना, नालंदा, भोजपुर, बक्सर जैसे जिलों...

झारखंड मौसम रिपोर्ट दिनांक: 15-09-2026

झारखंड मौसम रिपोर्ट दिनांक: 15-09-2026आज झारखंड में अधिकांश जिलों में हल्की से मध्यम बारिश/बूंदाबांदी की संभावना है, जबकि रांची, लोहरदगा, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला खरसावां...