Ranchi– तीन कृषि कानूनों की वापसी पर कांग्रेस प्रदेश कार्यालय में किसान विजय दिवस का आयोजन किया गया.
विजय दिवस को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री ने तीन काला कानून को तो वापस ले लिया, अब इसे संसद के पटल पर कब लाया जाएगा. क्योंकि इससे पहले भी प्रधानमंत्री ने बहुत सारे ऐसे वादे किए है जो धरातल नहीं उतरा. प्रधानमंत्री ने किसानों की आय को दुगना करने का वादा किया था, लेकिन इस दिशा में अब तक कुछ नहीं किया गया.
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रुप में ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम भी उपस्थित रहें.

















